{"_id":"6577fe0b6b0c628ce60279c3","slug":"man-was-crushed-by-a-speeding-dumper-in-kichha-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, सड़क पार कर रहा था चंदन, चालक वाहन समेत फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, सड़क पार कर रहा था चंदन, चालक वाहन समेत फरार
Tue, 12 Dec 2023 12:00 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:00 PM IST
सार
उत्तराखंड के किच्छा में तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किच्छा में तेज रफ्तार से जा रहे डंपर ने लालपुर में सड़क पार कर रहे पुरानी गल्ला मंडी निवासी चंदन (38) को कुचल दिया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
चंदन पुत्र मिश्री लाल रविवार शाम को लालपुर गया था। बताया जा रहा है कि रात लगभग 9 बजे वह बैंक आफ बड़ौदा के सामने सड़क पार कर रहा था। इस दौरान किच्छा से रुद्रपुर की ओर जा रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल चंदन को पुलिस टीम ने किसी तरह रुद्रपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लालपुर चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से दुर्घटना करने वाले डंपर की खोजबीन की जा रही है।