फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man was crushed by a speeding dumper in Kichha

Uttarakhand: तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, सड़क पार कर रहा था चंदन, चालक वाहन समेत फरार

Tue, 12 Dec 2023 12:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

उत्तराखंड के किच्छा में तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन
man was crushed by a speeding dumper in Kichha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा में तेज रफ्तार से जा रहे डंपर ने लालपुर में सड़क पार कर रहे पुरानी गल्ला मंडी निवासी चंदन (38) को कुचल दिया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन


चंदन पुत्र मिश्री लाल रविवार शाम को लालपुर गया था। बताया जा रहा है कि रात लगभग 9 बजे वह बैंक आफ बड़ौदा के सामने सड़क पार कर रहा था। इस दौरान किच्छा से रुद्रपुर की ओर जा रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल चंदन को पुलिस टीम ने किसी तरह रुद्रपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


लालपुर चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से दुर्घटना करने वाले डंपर की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed