फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Sets fire Himself

पत्नी से कहासुनी होने पर पति ने लगाई आग, आग बुझाने के प्रयास में पत्नी भी झुलसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Man Sets fire Himself
विकेंद्र। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। पत्नी से कहासुनी होने पर पति ने अपने ऊपर डीजल छिड़कर आग लगा ली। पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी झुलस गई। पड़ोसियों के पहुंचने पर तक दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बरी अंजनिया टेड़ाघाट निवासी विकेंद्र (26) का पत्नी पुष्पेंद्री (22) के साथ विवाद हो गया। गुस्साए विकेंद्र ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर छिड़का और आग लगा ली। पत्नी ने पति को जलते देख आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी चपेट में आ गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बमुश्किल आग बुझाई, तब तक पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा ने दोनों को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉ. अमित बंसल ने दोनों का प्राथमिक इलाज करने के बाद हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। डॉ. बंसल ने बताया कि महिला लगभग 85 प्रतिशत तथा उसका पति लगभग 60 प्रतिशत झुलस गए है। विकेंद्र की बड़ी बहन सर्वेश ने बताया कि उसके भाई की एक बेटी ईशिका और बेटा आर्यन घटना के वक्त घर पर ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed