{"_id":"64c410369686ac46f50d98c6","slug":"man-killed-from-roadways-bus-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-2030-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस की टक्कर से सुरक्षाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस की टक्कर से सुरक्षाकर्मी की मौत
Sat, 29 Jul 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के लिए निकला था सुरक्षाकर्मी
रुद्रपुर। इंदिरा चौक पर रोडवेज बस की टक्कर से सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि बस यूपी रोडवेज के किसी डिपो की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मूलरूप से मिलक रामपुर यूपी निवासी संदीप कुमार(32) मुख्य बाजार स्थित एक दुकान में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात था। वह परिवार के साथ खेड़ा बस्ती में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह बृहस्पतिवार की देर रात डयूटी पर निकला था। इंदिरा चौक और नगर निगम के बीच सड़क पार कर रहा था कि अचानक अनियंत्रित रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।