{"_id":"64175107220ef1cb5104411a","slug":"man-killed-by-tiger-khatima-news-c-8-1-hld1003-87700-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूर को बाघ ने बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूर को बाघ ने बनाया निवाला
Sun, 19 Mar 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खटीमा रेंज के दाह ढाकी में दी बाघ ने दस्तक
छह दिन के भीतर बाघ के हमले की दूसरी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। खटीमा रेंज के दाह ढाकी में बाघ ने हमला कर गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूर रमेश मंडल (55) निवासी जोशी कॉलोनी को मार डाला। बाघ के हमले से खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना पर खटीमा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी और सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल टीम के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रमेश मंडल (55) पुत्र जीतन मंडल रविवार शाम चार बजे दाह ढाकी के एक खेत में अन्य मजदूरों के साथ गन्ने की छिलाई कर रहा था। इस बीच खेत में बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में रमेश की मौत हो गई। बाघ को देखकर साथ में काम कर रहे मजदूर शोर मचाने लगे लेकिन बाघ शव को घसीटते ले जाता रहा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से बाघ का पीछा किया तो वह शव छोड़कर भाग गया।
-- -- -- -
पत्नी की दो साल पहले ही हो चुकी है मौत
खटीमा। रमेश मंडल अपने पीछे तीन पुत्री और दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी की दो साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मजदूर सत्तू विश्वास ने बताया कि रमेश मंडल दिल्ली में बच्चों समेत मजदूरी करते थे। वह 10 दिन पहले ही गांव आए थे और गन्ने की छिलाई का काम कर रहे थे। रेंजर महेश चंद्र जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि की कार्यवाही की जाएगी। रेंजर जोशी ने ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बाघ की लोकेशन ट्रेस के लिए लगाए चार कैमरे
खटीमा। यूपी सीमा से लगे दाह ढाकी में बाघ के हमले में मजदूर रमेश मंडल की मौत के बाद यूपी और उत्तराखंड वन विभाग हरकत में आ गया है। मौके पर पहुंचीं दोनों राज्यों की टीम ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए सीमा पर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
-- -
- वन विभाग बाघ द्वारा की गई हत्या के मामले को गंभीरता से ले रहा है। इसके लिए वाइल्ड लाइफ की टीम को जांच पड़ताल के लिए लगाया गया हैं। दो सप्ताह पूर्व झाउपरसा की घटना को इसे जोड़ा नहीं जा सकता क्योंकि दोनों घटनाए लगभग 20 किमी दूरी की है। पिछली घटना के मामले में वाइल्ड लाइफ टीम जंगल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लेकिन आज की घटना यूपी से लगी सीमा गन्ने के खेत की हैं। इन वारदातों में घटना के तथ्यों को वाइल्ड लाइफ की टीम तलाश रही हैं। शीघ्र ही टीम किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। जंगल से लगे ग्रामों के ग्रामीणों की सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाएगी।
- संदीप कुमार, डीएफओ।
-- -- -- -- --
सुरई व खटीमा रेंज में हुए बाघ के हमले की घटनाएं
- 13 मई 2022: बाघ ने शारदा बांध के पास चूका बीट में झाउपरसा निवासी रोहित को निवाला बनाया।
- 25 जून 2022: घास काटने गए झाउपरसा निवासी उमाशंकर को बाघ ने मार डाला।
- 21 सितंबर 2022: बाघ ने झपट्टा मारकर बाइक से जा रहे बग्गाचौवन निवासी पूर्व सैनिक उमेश और मदन सिंह को गंभीर रूप से घायल किया।
- 14 दिसंबर 2022: पीलीभीत निवासी परितोष को कक्ष संख्या 29 में बाघ ने हमलाकर मार डाला।
- 28 जनवरी 2023: बाघ ने ग्राम हल्दी घेरा निवासी केवल सिंह को कंपार्ट 47 में मौत के घाट उतारा।
- 13 मार्च 2023: झाउपरसा में शौच के लिए गए रंजीत कुमार को बाघ ने मार दिया।
- 19 मार्च 2023: यूपी सीमा से लगे खटीमा रेंज के दाह ढाकी में गन्ने के खेत में रमेश मंडल को बाघ ने मार डाला।