फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Killed By Neighbour

पड़ोसी ने ही नौकर के साथ मिलकर की थी प्रेम सिंह की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Man Killed By Neighbour
केलाखेड़ा थाना में प्रेम सिंह हत्याकांड के आरोपी और पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। पुलिस ने दो दिन पहले हुए कैटरिंग व्यवसायी प्रेम सिंह की हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और कार बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम सिंह की हत्या उसके पड़ोसी ने अपने नौकर के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को बेरिया दौलत निवासी कैटरिंग व्यवसायी प्रेम सिंह का शव केलाखेड़ा-बेरिया दौलत लिंक मार्ग पर गांव फतेहपुर में गांगुली नदी पुल के पास मिला था। घटनास्थल के पास एक लोडेड तमंचा भी मिला था। प्रेम सिंह की पीठ और कनपटी पर गोली के निशान थे। मृतक की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को एएसपी राजेश भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले के खुलासे में गांव बेरिया दौलत निवासी मीट विक्रेता मित्रपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उसी की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो मृतक के पड़ोसी राकेश का नाम सामने आया। हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में राकेश वर्मा ने जुर्म कबूल कर लिया। जिस पर दूसरे आरोपी चुन्नी लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लोहे की रॉड और एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed