{"_id":"5efe30368ebc3e42e72b37a9","slug":"man-killed-by-her-girlfriend-kashipur-news-hld3883245177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से मिला लापता कुलदीप का शवए गला दबाकर हुई थी हत्या काशीपुर। चार दिन स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से मिला लापता कुलदीप का शवए गला दबाकर हुई थी हत्या काशीपुर। चार दिन स
विज्ञापन
मृतक कुलदीप सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। चार दिन से लापता कुलदीप का सड़ा गला शव नाले से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। हत्याकांड की पृष्ठभूमि में त्रिकोणीय प्रेम संबंधों का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी की निशानदेही पर उसका मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
बड़ी बरखेड़ी निवासी कुलदीप सिंह (22) पुत्र गुरजीत सिंह ठाकुरद्वारा में वी गॉर्ड कंपनी में काम करता था। 29 जून की रात करीब 9 बजे वह घर से टहलने के लिए निकला था। इसके बाद रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। उसके ताऊ बूटा सिंह ने पैगा चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुलदीप के दो मोबाइलों के नंबर सर्विलांस पर लगाए तो गांव की ही सुखविंदर कौर के उसके संपर्क में रहने की बात सामने आई। जानकारी करने पर पता लगा कि सुखविंद गांव के ही अली हुसैन उर्फ अलिया के संपर्क में भी थी। बृहस्पतिवार को गांव के बरातघर से 200 मीटर की दूरी पर एक नाले से कुलदीप का सड़ा गला शव बरामद हो गया। सूचना पर एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर, एसओ कुलदीप अधिकारी, पैगा चौकी प्रभारी अशोक फर्त्याल मौके पर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर चोट के कोई जाहिरा निशान नहीं पाए गए। डॉक्टर्स के दो सदस्यीय पैनल डॉ. शांतनु सारस्वत और डॉ. केपी सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाने से होना बताई गई है। जहर की पुष्टि के लिए बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सुखविंदर कौर और अलिया को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बलजीत के खेत से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
कोतवाल काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतक के ताऊ बूटा सिंह की तहरीर पर बड़ी बरखेड़ी निवासी सुखविंदर कौर उर्फ बबली और उसके प्रेमी अली हुसैन उर्फ अलिया के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज किया गया है।