{"_id":"682a3762e8187ff7f30e273c","slug":"man-found-dead-in-house-after-returned-from-oman-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109504-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ओमान से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ओमान से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 19 May 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। ओमान से लौटे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह आठ मई को घर लौटा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। लेकिन परिजनों ने पुलिस को घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना नहीं दी, लेकिन सोशल मीडिया में इस मामले के सुखिर्यों में आने के बाद और फिर परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी गौरव कुमार लोहिया (27) ओमान में नौकरी करता था। वह आठ मई को घर आया और पांच दिन बाद रहस्यमयी व संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसका शव घर में पंखे पर लटका मिला।
परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद ओमान के उसके साथियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि गौरव ने कहा था कि एक युवक उसको ब्लैकमेल कर रहा था, जो उससे रुपये लेता रहता था। वह ओमान से निकलते समय उनसे बोलकर गया था कि वह इस मामले को निपटाकर ही लौटेगा।
विज्ञापन
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के ही गौरव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना मौत के कारणों का पता नहीं चल सकता। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी और दो साल की बेटी भी है।