फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man fired against Whistle blower allegations

Udham Singh Nagar News: खनन की शिकायत का आरोप लगा युवक पर जानलेवा हमला

Mon, 19 May 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Man fired against Whistle blower allegations
काशीपुर। खनन की शिकायत करने पर कुछ लोगों ने एक युवक आैर उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ कर तमंचे से फायर किए। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम जुड़का नंबर-1 निवासी लवप्रीत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 15 मई की रात लगभग 11 बजे वह अपने साथी इंदर सिंह व अन्य दोस्तों के साथ अपनी बोलेरो गाड़ी से किसी काम से एक क्रशर पर जा रहा था। जब वह लोग गांधीनगर पिकेट के पास पहुंचे।
विज्ञापन

तब वहां इंदरप्रीत, वंश, हरजीत सिंह उर्फ सोनू निवासीगण गांधीनगर और उनका साथी सड़क पर हाथों में लाठी-डंडे लेकर खड़े हुए थे। लवप्रीत ने बताया कि जब उसने गाड़ी का हॉर्न दिया, तब उक्त लोगों ने हाथ देकर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके गाड़ी रोकते ही इंदरप्रीत ने उसे गाली देते हुए कहा कि तू हमारी शिकायत पुलिस व फॉरेस्ट वालों से कर रहा है। जब वह और उसके दोस्त गाड़ी से उतरे तो इंदरप्रीत व उसके साथियों ने गालियां देते हुए कहा कि मारो इनको। इन लोगों ने बहुत दुखी कर रखा है, आज बचकर न जा पाएं।

लवप्रीत ने बताया कि जब उन लोगों ने विरोध किया तब इंद्ररप्रीत ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। साथ ही हमलावरों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। उसे व उसके साथियों को इन लोगों से जान-माल का खतरा बना हुआ है।
लवप्रीत की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed