फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Died in Factory

Udham Singh Nagar News: फैक्टरी के भीतर हालात में कर्मचारी की मौत

Tue, 02 Sep 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Man Died in Factory
-लेबर सप्लाई का कार्य भी करता था दीपक
विज्ञापन




बाजपुर। बन्नाखेड़ा मार्ग विक्रमपुर स्थित एक फैक्टरी में संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों सहित अन्य लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोश जताया।

यूपी के खेड़ी बैरागी शामली निवासी दीपक (44) बन्नाखेड़ा मार्ग पर विक्रमपुर की फैक्टरी में काम करता था। साथ ही लेबर सप्लाई का कार्य भी करता था। सोमवार को फैक्टरी परिसर में दीपक अचेत मिला। फैक्टरी के कर्मचारी दीपक को लेकर उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पंचायतनामा नहीं कराने की बात कही। परिजनों ने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद पोस्टमार्टम कराने की बात कही। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कैंटीन संचालक चाय के लिए गया। उसे दीपक अचेत अवस्था में मिला था। चर्चा रही कि करंट की चपेट में आकर दीपक की मौत हुई है। परिजनों ने उन्हें बिना विश्वास में लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आरोप भी लगाया है। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक के चार बच्चों में तीन बेटी और एक बेटा है। इधर, सीओ विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed