{"_id":"689e364886eec10e1d06b0b5","slug":"man-died-in-a-factory-rudrapur-news-c-8-1-hld1009-618141-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिलासपुर की धागा फैक्टरी में काम के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिलासपुर की धागा फैक्टरी में काम के दौरान युवक की मौत
Fri, 15 Aug 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। धागा फैक्टरी कैमरी बिलासपुर (यूपी) में कार्यरत दीपक (32) पुत्र नरेश कुमार की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। नरेंद्रनगर बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी दीपक कैमरी बिलासपुर में धागा बनाने की फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम काम करने के दौरान छत से गिरने से उसे गंभीर चोटें लग गईं।
हादसे के बाद सहकर्मियों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।