फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man died due to drowning in the river in rudrapur

नदी में डूबने से युवक की मौत: एक दिन बाद मिली लाश, पैर फिसलने से पानी में गिरा; नवंबर में होनी थी शादी

Wed, 10 Jul 2024 11:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Jul 2024 11:10 AM IST
सार

रुद्रपुर के भगवानपुर गांव के पास उफनती डिमरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद कर लिया है। 
 

विज्ञापन
man died due to drowning in the river in rudrapur
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के भगवानपुर गांव के पास उफनती डिमरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद कर लिया है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम ग्राम भगवानपुर निवासी आकाश साहनी (26) अपने दो दोस्तों के साथ गांव के पास डिमरी नदी के पास गया था। बीडीसी सदस्य राकेश जोशी ने बताया कि आकाश का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देर रात एनडीआरएफ की टीम ने नदी में तीन घंटे सर्च अभियान चलाया मगर युवक नहीं मिल सका।
विज्ञापन

 
ये पढ़ें- PHOTOS: बारिश के दिए जख्मों पर धूप का मरहम, जलभराव के दौरान भीगी किताबों को सुखाते बच्चे; देखिए पांच तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह छह बजे ग्रामीणों ने नदी में उतरकर युवक की खोजबीन की। इस दौरान युवक का शव नदी में लगाए जाल में फंसा मिला। बताया कि युवक मजदूरी करता था और अपने माता पिता का भरण पोषण करता था। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed