फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sunshine after heavy rain in Haldwani Uttarakhand

PHOTOS: बारिश के दिए जख्मों पर धूप का मरहम, जलभराव के दौरान भीगी किताबों को सुखाते बच्चे; देखिए पांच तस्वीरें

Wed, 10 Jul 2024 11:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Jul 2024 11:00 AM IST
सार

हल्द्वानी में बरसात के कारण जलभराव की दुश्वारियां झेल रहे आंवला चौकी स्थित दुर्गा कॉलोनी के 50 प्रभावित परिवारों के लिए मंगलवार का सूरज बड़ी राहत लेकर आया।

विज्ञापन
Sunshine after heavy rain in Haldwani Uttarakhand
बारिश के दिए जख्मों पर धूप का मरहम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में बरसात के कारण जलभराव की दुश्वारियां झेल रहे आंवला चौकी स्थित दुर्गा कॉलोनी के 50 प्रभावित परिवारों के लिए मंगलवार का सूरज बड़ी राहत लेकर आया। आपदा के दिए जख्मों से लड़कर प्रभावित फिर से जीवन को संजोने में जुट गए हैं। हालांकि जीवन को फिर से पटरी पर लाना प्रभावितों के लिए चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन

Sunshine after heavy rain in Haldwani Uttarakhand
जलभराव के दौरान भीगी किताबों को सुखाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा कॉलोनी में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मजदूर परिवारों के लिए दो जुलाई की रात भयावह रही। भारी बारिश के चलते पुलिया चोक होने के कारण देर रात कॉलोनी जलमग्न हो गई। घरों में रखा राशन और सामान जलभराव की भेंट चढ़ गया। कई मवेशी भी जलभराव में डूबने से मर गए। लोगों ने किसी बच्चों को बचाया और उन्हें सड़क पर लाए। 30 परिवारों को भारी बारिश के बीच सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunshine after heavy rain in Haldwani Uttarakhand
बारिश के बाद धूप - फोटो : अमर उजाला
इन परिवारों को खाने के भी लाले पड़े हैं। प्रशासन की ओर से बांटा गया राशन भी जल्द समाप्त हो गया है। बारिश के चलते लोग मजदूरी के लिए भी नहीं जा सके। मंगलवार को मौसम खुलने पर मजदूर काम पर गए जबकि घर में महिलाओं ने बचाखुचा सामान धूप में सुखाया।
विज्ञापन

Sunshine after heavy rain in Haldwani Uttarakhand
धूप - फोटो : अमर उजाला

प्रभावित चंद्रकला ने बताया कि जलभराव से राशन और सामान खराब हो गया। सांप के काटने से उसकी तीन भैंसें मर गई हैं। इससे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। चटनी और नमक से रोटी खाकर जीवन गुजार रहे हैं। प्रभावित सुंदर देवी ने बताया कि जलभराव ने सबकुछ खत्म कर दिया। धूप आने पर मजदूरी के लिए जा पाए। रजनी देवी ने बताया कि जलभराव से राशन बर्बाद हो गया। बारिश काफी नुकसान कर गई। 

Sunshine after heavy rain in Haldwani Uttarakhand
आग के बाद पानी के जख्म दे गए दर्द - फोटो : अमर उजाला
आग के बाद पानी के जख्म दे गए दर्द
दुर्गा कॉलोनी निवासी शबनम के जख्म जलभराव ने फिर से ताजा कर दिए। शबनम ने बताया कि बीते साल झोपड़ी में आग लगने से उसकी दिव्यांग बेटी के कागजात जल गए थे। इसके बाद से वह लगातार विभागों के चक्कर काट रही हैं लेकिन उनकी बेटी को दिव्यांग पेंशन नहीं मिल पा रही है। बरसात में घर का राशन और जरूरी सामान बर्बाद हो गया। अब दिव्यांग बेटी की परवरिश कैसे होगी, यही चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed