फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man died after colliding with a bull while bringing his bike from Ghaziabad in rudrapur

Rudrapur: चोरी हुई मोटरसाइकिल तो मिल गई...पर मौत जिंदगी चुरा ले गई, गाजियाबाद से बाइक लाते वक्त हुआ सड़क हादसा

Sat, 17 May 2025 02:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 17 May 2025 02:06 PM IST
सार

रंपुरा निवासी युवक को डेढ़ साल पहले चोरी हुई बाइक तो मिल गई लेकिन मौत उसकी जिंदगी चुरा ले गई। लावारिस सांड़ से टकराने के बाद उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन
man died after colliding with a bull while bringing his bike from Ghaziabad in rudrapur
प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के रंपुरा निवासी युवक को डेढ़ साल पहले चोरी हुई बाइक तो मिल गई लेकिन मौत उसकी जिंदगी चुरा ले गई। लावारिस सांड़ से टकराने के बाद उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन

रंपुरा वार्ड 22 निवासी प्रकाश पाल (29) क्षेत्र में ही चिकन शॉप चलाता था। उसकी बाइक डेढ़ साल पहले चोरी हो गई थी, जो गाजियाबाद में मिली थी। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रकाश अपने साथी विक्की के साथ गाजियाबाद से बाइक को लेकर लौट रहा था। ब्लॉक रोड पर मोटरसाइकिल लावारिस सांड़ से टकरा गई। हादसे में प्रकाश की मौत हो गई, जबकि विक्की जख्मी हो गया। शुक्रवार को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद प्रकाश के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

चाचा की भी दुर्घटना में गई थी जान
परिजनों के अनुसार प्रकाश पाल के चाचा की भी मौत सड़क हादसे में हुई थी। 14 साल पहले प्रकाश के चाचा हरिओम पाल बाइक से कहीं जा रहे थे। काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को संभाल नहीं पा रहे पिता
बाइक चोरी होने के बाद प्रकाश को कुछ समय परेशानी हुई। समय बीतने के साथ ही उसने चोरी हुई बाइक के मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। जब उसे गाजियाबाद में बाइक मिलने की सूचना मिली तो वह खुशी से फूले नहीं समाया था। घर वालों से मोटरसाइकिल लेकर जल्द लौटने की बात कहकर प्रकाश ऐसा गया कि वापस नहीं आया। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

शुक्रवार को विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मोर्चरी पहुंचे और उसके पिता राधेश्याम पाल को सांत्वना दी। जवान बेटे की असमय मौत से राधेश्याम पूरी तरह टूट चुके हैं। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि प्रकाश सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहता था। उसका डेढ़ साल का बेटा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed