{"_id":"65f8245b86dc77fcb1033a49","slug":"man-called-police-due-to-troubled-by-neighbor-snoring-in-rudrapur-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: जोर-जोर से खर्राटे ले रहा था युवक, परेशान होकर आधी रात को पड़ोसी ने बुला ली पुलिस; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: जोर-जोर से खर्राटे ले रहा था युवक, परेशान होकर आधी रात को पड़ोसी ने बुला ली पुलिस; जानिए पूरा मामला
Mon, 18 Mar 2024 06:27 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:27 PM IST
सार
रुद्रपुर में खर्राटे की वजह से हंगामा हो गया। खर्राटे से परेशान होकर पड़ोसी ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पड़ोसियों को आधी रात थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन
जोर-जोर से खर्राटे ले रहा था युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोगों को नींद में खर्राटे आना स्वाभाविक सी बात है। लेकिन रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में यही खर्राटे दो पड़ोसियों में विवाद की वजह बन गए। मामले ने तूल पकड़ा तो बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस दोनों पड़ोसियों को आधी रात थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में रहने वाला अक्षय मिस्त्री चाट का ठेली लगाता है। अक्षत के मुताबित रविवार की रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसे नींद में खर्राटे आते हैं। उसके खर्राटे से पड़ोसी परिवार विवाद करता है। रात में नींद में उसे जोर-जोर से खर्राटे आए तो पड़ोसी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस पर उनके बीच गाली-गलौच भी हुई थी। इस दौरान पड़ोसी ने डायल 112 में फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उनको घर भेज दिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी ने उपकारागार का निरीक्षण किया, कैदियों से की बातचीत
विज्ञापन
उसका कहना है कि नींद में खर्राटे आने पर उसका दोष क्या है। पड़ोसी उसके खर्राटे को लेकर इधर उधर बाते भी करते हैं। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के बीच आपस में टशन थी और खर्राटे को वजह बताया गया। दोनों पक्षों को विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन