{"_id":"60bd17fc8ebc3e8168091bc5","slug":"man-assaulted-step-daughter-rudrapur-news-hld426834982","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने छह साल की बेटी की पीठ को पेन से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता ने छह साल की बेटी की पीठ को पेन से गोदा
विज्ञापन
रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी में लोगों से मामले की जानकारी लेती एएसपी ममता बोहरा व सीओ सिट
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सौतेले और सनकी पिता ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। छह साल की बेटी के अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर उसे जख्मी करता रहा। पत्नी के विरोध करने पर शराब पीने का आदी पति उसके साथ भी मारपीट करता था। प्रताड़ना कम नहीं हुई तो परेशान महिला बेटियों को लेकर मायके चली गई। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गूलरभोज निवासी महिला का विवाह कुछ साल पहले रुद्रपुर निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद दंपती की दो बेटियां हुईं। इसी बीच, दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच तीन साल पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद महिला ने शहर के ही एक अन्य युवक योगेश पांडे उर्फ चड्डा से शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने एक और बेटी को जन्म दिया।
दोनों के बीच कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद योगेश महिला के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस के अनुसार योगेश छह साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब खरीदकर लाया था। किताब दिलाने के बाद वह रोजाना अंग्रेजी पढ़ने के लिए कहता था। अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर प्रताड़ित करता था। बेटी के चीखने पर भी उसका दिल नहीं पसीजता था। पत्नी के विरोध करने पर वह उसे भी प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले महिला सबसे बड़ी और छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई जबकि बीच वाली बेटी पति के पास ही थी। रविवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम को कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी योगेश पांडे उर्फ चड्डा निवासी मलिक कॉलोनी के खिलाफ धारा 308, 504, 506 और बाल अपराध में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से हुआ मामले का खुलासा
रुद्रपुर। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फोटो के साथ वायरल हो रही थी। इस पोस्ट में बताया गया था कि मलिन कॉलोनी के एक युवक ने अपनी बच्ची की पीठ को पेन से गोदा है। पोस्ट को युवा व्यापारी सोनू खुराना ने देखा तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी पत्नी की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी ने तहरीर नहीं दी तो दूसरे तरीके से पुलिस आरोपी पर केस दर्ज करेगी। (संवाद)
आरोपी का नशा उतरने का इंतजार करती रही पुलिस
रुद्रपुर। रविवार को शहर के सामाजिक लोगों ने आरोपी को ढूंढकर पुलिस के हवाले किया तो वह नशे में था। सुबह 11 बजे आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी में लाने के बाद शाम छह बजे तक उसका नशा कम नहीं हुआ था। एएसपी ममता बोहरा, एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार ने चौकी में पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। चौकी से शाम को उसे कोतवाली में शिफ्ट कर दिया गया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान है। नशा अधिक होने पर वह कुछ बता नहीं रहा था।
सर! इसे भी ऐसे मारो जैसे मेरी बेटी को मारा
रुद्रपुर। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद व्यापारी ने उसकी पत्नी को कॉल किया। कॉल में महिला अपने पति की करतूतों को बता रही है। महिला का कहना है कि पति नशे का आदी हो चुका है। वह शराब पीने से मना करती थी तो उसे पीटा जाता था। बच्चों को मारते समय उसे दखल देने पर धमकियां दी जाती थीं। ऑडियो कॉल में महिला व्यापारी से बात करते हुए कह रही है कि उसके पति को भी उसी तरह मारा जाए जैसे उसकी बेटी को मारा गया है।
मां-पिता को खो चुकी है महिला
रुद्रपुर। महिला का कहना है कि उसके आगे-पीछे कोई नहीं है। पिता की पिछले साल जनवरी में मौत हो चुकी है। मां की पिता से पहले मौत हो चुकी है। वह इकलौती है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह तीन दिन से अपने मायके में रह रही है। उसके पास राशन की भी दिक्कत है।