{"_id":"6817c021ad9088ffa202654e","slug":"man-arrested-for-fraud-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-126560-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: धोखाधड़ी का वांछित एक साल बाद अंबाला से हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: धोखाधड़ी का वांछित एक साल बाद अंबाला से हुआ गिरफ्तार
Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर। कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देने के वांछित आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक साल पहले धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। पुलिए एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि ग्राम पतरामपुर निवासी मनप्रीत सिंह ने 16 मई 2024 को सालीमार बाग थाना महेशनगर (अंबाला, हरियाणा) निवासी कृष्णानंद झा एवं वशिष्ठ नगर थाना महेशपुर (अंबाला, हरियाणा) निवासी यशपाल सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।
आरोपियों पर 15 लाख रुपये लेकर कनाडा का फर्जी वीजा देने का आरोप था। इस कारण पीड़ित कनाडा नहीं जा सका था। सीओ ने बताया कि मुकदमे के चार माह बाद ही यशपाल सिंह चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। आरोपी कृष्णानंद झा को बीते दिन एसआई हरीश आर्य ने अंबाला स्थित घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।