{"_id":"6a783e7f6153ad24910801f7","slug":"mallikarjun-kharge-held-a-meeting-with-office-bearers-to-deliberate-on-the-2027-assembly-elections-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mallikarjun Kharge: खरगे ने टटोली कांग्रेस की जमीनी नब्ज, पदाधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब कर परखी चुनावी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mallikarjun Kharge: खरगे ने टटोली कांग्रेस की जमीनी नब्ज, पदाधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब कर परखी चुनावी तैयारी
Sun, 09 Aug 2026 02:17 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:17 PM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिलाध्यक्षों से बूथ स्तर के संगठन, स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की स्थिति को लेकर सीधे सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रुद्रपुर में पार्टी पदाधिकारियों की नब्ज टटोली। रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में चल रही बैठक में उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब कर जमीनी हकीकत जानी।
विज्ञापन
करीब ढाई घंटे से चल रही इस बैठक का मुख्य फोकस आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार खरगे ने एक-एक जिले का फीडबैक लिया। उन्होंने जिलाध्यक्षों से पूछा कि बूथ स्तर पर संगठन कितना मजबूत है, सरकार की नाकामियों को जनता तक कैसे पहुंचाया जा रहा है और स्थानीय मुद्दों पर क्या काम हो रहा है। कई पदाधिकारियों से उन्होंने टिकट वितरण, आपसी गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर भी सीधे सवाल किए।
विज्ञापन
खरगे ने कहा कि अब फोटो वाली राजनीति नहीं चलेगी। जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही आगे लाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि हर विधानसभा में छह महीने के अंदर जनसंपर्क अभियान चलाया जाए और सरकार के खिलाफ गांव-गांव में मुद्दे उठाए जाएं। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और अग्निवीर जैसे मुद्दों को चुनाव में भुनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
जीत का मंत्र देकर लौटे खरगे, रुद्रपुर से दिल्ली रवाना
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार शाम रुद्रपुर में बैठक कर जीत का मंत्र देकर दिल्ली रवाना हो गए। रामपुर हाईवे स्थित होटल में करीब चार घंटे चली बैठक के बाद खरगे ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, विधायकों और पूर्व सांसदों को 2027 चुनाव के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होना होगा और सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
बैठक में खरगे ने आपसी गुटबाजी छोड़कर एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाओ, उनकी समस्या सुनो और समाधान दो। तभी 2027 में जीत संभव है।
बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे और विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें विदा किया।