{"_id":"696d22ff6f34f925ce0a8182","slug":"malkhan-murder-case-solved-two-youths-arrested-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-135957-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मलखान हत्याकांड का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मलखान हत्याकांड का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
Sun, 18 Jan 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने तीन दिन पहले हुए मलखान कोली हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इसमें शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने शराब के नशे में हत्या की बात कबूली है।
बीते 16 जनवरी को थाना क्षेत्र के फाजिलपुर मैहरोला के गिल रिसोर्ट के समीप शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त मलखान (45) पुत्र भीम सेन निवासी रम्पुरा के रूप में हुई थी। शव को कंकरीट के ब्लाॅक से कुचलने की बात सामने आई थी। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि विवेचना के दौरान अमित कोली (31) उर्फ अमिताभ निवासी वार्ड संख्या 22, रम्पुरा और वीरपाल (20 निवासी वार्ड संख्या 22 गुरुद्वारा रोड रम्पुरा की संलिप्तता प्रकाश में आई।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रीत विहार रम्पुरा शनि मंदिर के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने लोहड़ी के दिन शराब पीने और नशे के दौरान आपसी विवाद होने की बात कबूली है।
कहा कि वीरपाल ने मलखान के साथ मारपीट की। डंडे और पत्थर से सिर पर वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों अभियुक्त अपने-अपने घर चले गए थे। वीरपाल के कब्जे से घटना में स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूके 06 एवाई 9907 बरामद की गई है।
-- -- -- -- --
मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायता : शिव अरोरा
रुद्रपुर। रविवार को मलखान हत्याकांड के खुलासे से पहले विधायक शिव अरोरा मृतक के परिजनों संग कोतवाली पहुंचे। कोतवाल मनोज रतूड़ी से कहा कि मलखान की बेरहमी से हत्या की गई है। यह जघन्य अपराध है इसकी गहनता से जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक के परिजनों ने विधायक से मदद की गुहार लगाई थी। शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही परिवार का कोई सदस्य नौकरी करना चाहता है तो निजी सेक्टर में उसको नौकरी दिलाई जाएगी। इस मौके पर चंद्रसेन चंदा, डॉ. महेश कोली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान, सुदामा कोली, मयंक कक्कड़, रामवती, सुलेखा, चंद्रवती आदि मौजूद थे।