फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mali in Kumaon

कुमाऊं के 60 अभ्यर्थियों को निशुल्क मिलेगा माली प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mali in Kumaon
रुद्रपुर। कुमाऊं के 60 अभ्यर्थियों को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से एक साल तक निशुल्क माली का प्रशिक्षण मिलेगा। अभ्यर्थियों को प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि के साथ ही विभाग की ओर से निशुल्क रहने की व्यवस्था की जाएगी। रविवार को रानीखेत स्थित चौबटिया में उद्यान भवन में माली का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक 89 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। मेरिट सूची में आने के बाद अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें एक साल का माली प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य उद्यान अधिकारी हरीश तिवारी ने बताया कि एक साल का माली प्रशिक्षण लेकर अभ्यर्थी उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं में स्वरोजगार भी कर सकते हैं। बताया कि मेरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुमाऊं भर से सामान्य श्रेणी के लिए 31, एससी के 12, एसटी के तीन, ओबीसी के आठ व आर्थिक रूप से पिछड़ा व कमजोर वर्ग के लिए छह सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed