फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Make time work, or else be prepared to be suspended

समय से करो काम, वरना रहो सस्पेंड होने के लिए तैयार

Sun, 22 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sun, 22 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

एसएसपी केवल खुराना ने कोतवाली में जनता दरबार लगाकर पुलिस से संबंधित तकरीबन 24 से अधिक समस्याएं सुनी और पुलिस के लिए निस्तारण का समय भी निश्चित किया।


एसएसपी खुराना पहली बार काशीपुर कोतवाली में आयोजित जनता दरबार में शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने  24 से अधिक शिकायतें सुनीं। अधिकांश शिकायत पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट पर कार्रवाई न होने, तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने, हत्याओं के दो मामलों को छह माह गुजरने पर भी खुलासा नहीं होने की थी। एसएसपी ने पुलिस को तय तिथि में निस्तारण के आदेश दिए। पार्षद् ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि मल्टीवाल फैक्ट्री के निकट उसका भूखंड है। बाहुबली लोग उस पर कब्जा कर रहे थे उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। आईटीआई थाना में तहरीर दी कोई कार्रवाई नही हुई। एसएसपी ने एसओ आईटीआई को शाम तक गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया अन्यथा निलंबन की चेतावनी दी। बरखेडा पांडे निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर विवाहित बहन को भगा ले जाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नही करने की शिकायत की। प्रतापपुर निवासी पूनम पांडे ने कहा उसके पड़ोसी ने उसके घर में आग लगाई, हरजाना दिलाया जाए। पुुलिस कप्तान ने एक सप्ताह के भीतर मामला निपटाने का आदेश दिया। जसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जसपुर बसेडी निवासी शेर चंद ने कहा कि बसई का मझरा में उसका एक भूखंड है जिस पर उसका पड़ोसी कब्जे की फिराक में है। कप्तान ने कुंडा पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

किला मोहल्ला निवासी मीना अग्रवाल ने कहा कि उसके पति गिरीश अग्रवाल की 12 जून को फैैक्ट्री में हत्या हुई थी। अभी तक हत्यारे नहीं पकड़े गए। पटेल नगर निवासी एक महिला ने कहा कि उसका भाई जून से गायब है, पुलिस खोजबीन नही कर रही है। कविनगर निवासी योगेश त्यागी ने कहा कि उसके भाई सोनू त्यागी का शव 16 नवंबर को ढेला नदी में मिला लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। एसएसपी ने सभी घटनाओं का त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहां पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, थाना जसपुर, कुंडा, काशीपुर, आईटीआई के प्रभारी व अधिकारी,
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed