फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Maitri Gate is not being built due to lack of budget

Exclusive: विभागों ने नहीं निभाई मित्रता, मैत्री गेट अधर में लटका...बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा है काम

Tue, 20 Feb 2024 04:12 PM IST
हीरा मेहरा कीर्तिराज रुमाल, संवाद
कीर्तिराज रुमाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Feb 2024 04:12 PM IST
सार

खटीमा से नेपाल के बीच आवाजाही के लिए कोई विधिवत घोषित रास्ता नहीं हैं। इस समस्या को देखते हुए साल 2022 से मेलाघाट के पास मैत्री गेट बनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन मैत्री गेट बजट के अभाव में अधर में लटक गया है। 

विज्ञापन
Maitri Gate is not being built due to lack of budget
मैत्री गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और नेपाल की दोस्ती के प्रतीक के रूप में बनने जा रहे मैत्री गेट का निर्माण बजट के अभाव में अधर में लटक गया है। खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बनने जा रहे इस गेट के लिए बजट कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि कारण खर्च न हो पाने से धनराशि लैप्स हो गई है।

विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र खटीमा से नेपाल के बीच आवाजाही के लिए कोई विधिवत घोषित रास्ता नहीं हैं। इस समस्या को देखते हुए साल 2022 से मेलाघाट के पास मैत्री गेट बनाने की तैयारी चल रही है। तब विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। मैत्री गेट के निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। बताया जा रहा है कि इसका शासनादेश संस्कृति विभाग को जारी हुआ। करीब 72.43 लाख का बजट भी मिला था। उधर, लोनिवि के एई पीपी तिवारी ने बताया कि एक साल से भी अधिक समय से बजट कार्यदायी संस्था को हस्तांतरित नहीं हो सका था। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: गौलापार स्टेडियम में बन रहा 15.10 करोड़ से डाइविंग और लर्निंग स्वीमिंग पूल, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल के रास्तों से नेपाल को हो रही आवाजाही
सीमांत क्षेत्र खटीमा से नेपाल जाने के लिए घोषित रास्ता न होने के कारण लोग जंगल व चोर रास्तों से नेपाल को जाते हैं। इस कारण तस्करी की भी आशंका रहती है। नेपाल जाने के लिए लोग बनबसा या टनकपुर (चंपावत) के रास्ते से जाते हैं। खटीमा में नगला तराई गांव से लोग सनिया नाले को पार करके अथवा घने जंगलों के बीच से लोग नेपाल को जाते हैं। 

अपनी-अपनी बात
मैत्री गेट का शासनादेश संस्कृति विभाग को जारी हुआ था। इस कारण बजट भी संस्कृति विभाग को ही मिला था। कार्यदायी संस्था को बजट न मिलने के कारण भारत-नेपाल सीमा पर मैत्री गेट का निर्माण शुरू नहीं हो सका।
- राजकुमार, ईई, लोनिवि

खटीमा में मैत्री गेट के निर्माण के लिए बजट जिला प्रशासन के खाते में आया था। हमारे स्तर से बजट को रोका नहीं गया था।
-डॉ. सीएस चौहान, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, कुमाऊं

मैत्री गेट के लिए धनराशि वित्तीय वर्ष 2022-2023 के आखिर में मिली थी और अपेक्षित धनराशि से थोड़ी कम थी जिस कारण खर्च न हो पाने से धनराशि लैप्स हो गई थी। कार्यदायी संस्था ने दोबारा डीपीआर बनाकर भेजी है। मैत्री गेट मुख्यमंत्री की घोषणा में भी शामिल है जिसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
-मनीष कुमार, सीडीओ, यूएस नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed