फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six arrested for gambling at Omaxe Riviera villa Rudrapur

रुद्रपुर: ओमेक्स रिवेरा के विला में जुआ खेलते छह पकड़े, 3.88 लाख रुपये और पोकर सेट बरामद

Tue, 27 Oct 2026 11:16 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 27 Oct 2026 11:16 AM IST
सार

रुद्रपुर के ओमेक्स रिवेरा स्थित लेमडा-39 विला में जुए की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर छह लोगों को पकड़ा। मौके से 3,88,100 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और पोकर सेट बरामद हुआ।

 

विज्ञापन
Six arrested for gambling at Omaxe Riviera villa Rudrapur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर के ओमेक्स रिवेरा के लेमडा-39 विला में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और छह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 3,88,100 रुपये नकद, ताश की दो गड्डियां और एक पोकर सेट बरामद किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मेट्रोपोलिस मॉल के पास चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि ओमेक्स रिवेरा के मुख्य गेट के दाईं ओर स्थित लेमडा-39 विला में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी विमल सैनी के निर्देशन में पंतनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। विला की ऊपरी मंजिल के कमरे में छह लोग टेबल के चारों ओर बैठे ताश खेलते मिले। पुलिस को देखकर उन्होंने पत्ते और रुपये टेबल पर रख दिए।

विज्ञापन

बरामद नकदी में 500 रुपये के 773 नोट और 100 रुपये के 16 नोट शामिल हैं। पुलिस ने पोकर सेट भी जब्त किया है।

पकड़े गए लोगों की पहचान अमित कुमार (लेमडा-39 विला), अशोक कुमार (वार्ड नंबर चार, गदरपुर), अपूर्व कुमार (सिविल लाइंस आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर), अभिषेक कुमार (एईआईजेड एस-201, ओमेक्स), मनवेन्द्र सिंह (लेमडा-18 विला) और विवेक गुप्ता (फ्लैट एच-ए-401, ओमेक्स) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed