फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diving pool and learning swimming pool being built in Gaulapar Stadium haldwani

Haldwani: गौलापार स्टेडियम में बन रहा 15.10 करोड़ से डाइविंग और लर्निंग स्वीमिंग पूल, जानें डिटेल्स

Tue, 20 Feb 2024 03:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Feb 2024 03:16 PM IST
सार

उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान स्वीमिंग और डाइविंग इवेंट के लिए हल्द्वानी का चयन किया गया है। इसके लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बने स्वीमिंग पूल के साथ डाइविंग पूल और लर्निंग स्वीमिंग पूल तैयार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Diving pool and learning swimming pool being built in Gaulapar Stadium haldwani
swimming pool - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मियों से पहले हल्द्वानी के तैराकों के लिए डाइविंग पूल के दरवाजे खुल जाएंगे। जहां राष्ट्रीय खेल के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकेगा। गौलापार अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बन रहा डाइविंग पूल 31 मार्च से पहले खेल विभाग को मिल जाएगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान स्वीमिंग और डाइविंग इवेंट के लिए हल्द्वानी का चयन किया गया है। इसके लिए गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बने स्वीमिंग पूल के साथ डाइविंग पूल और लर्निंग स्वीमिंग पूल तैयार किए जा रहे हैं। बीते दिनों प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने भी निर्माण कार्य का जायजा लिया था। साथ ही जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद निर्माण कार्य में तेजी लायी जा रही है। मुख्य स्वीमिंग पूल पहले से ही यहां तैयार है, जबकि लर्निंग पूल का निर्माण भी हो चुका है, लेकिन डाइविंग पूल का काम अभी अधूरा है। डाइविंग पूल की सीढि़यों और ऊपरी सिरे पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि, गौलापार में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाए जा रहे लर्निंग स्वीमिंग पूल और डाइविंग पूल के लिए 15.10 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय मानकों का डाइविंग पूल बनाया जा रहा है। जिसमें डाइविंग रैंप की ऊंचाई 1.5 मीटर, 2.5 मीटर, 5 मीटर, 7.5 मीटर और 10 मीटर रखी गई है। जबकि बच्चों के लिए लर्निंग स्वीमिंग पूल तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Hinsa: अब पहाड़ में मास्टरमाइंड मलिक की भूमि-संपत्ति की तलाश, अब्दुल इस ट्रस्ट का हो सकता है अध्यक्ष
 

निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी ने बताया कि डाइविंग पूल में फिनिशिंग सहित कुछ कार्य शेष है। निर्माणदायी संस्था को निर्माण कार्य 31 मार्च से पहले पूरा कर इसे खेल विभाग के हैंडओवर करने के निर्देश दिए हैं। 31 मार्च से पहले काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed