{"_id":"57f545224f1c1b8932271351","slug":"mahavir-wrestlers-won-three-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर के तीन पहलवानों ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर के तीन पहलवानों ने जीता गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर में विजयी पहलवानों के साथ खेल कोच
- फोटो : अमर उजाला
25 साल बाद शुरू हुआ महावीर अखाड़ा अपने पुराने रंग में लौटने लगा है। अखाड़े के पहलवानों ने मथुरा में हुई मंडलीय ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में चार स्वर्ण सहित कुल छह पदक जीते। पदक जीतकर आए खिलाड़ियों और उनके गुरु का अखाड़े में स्वागत कर सम्मान किया गया। उम्मीद जताई गई कि भविष्य में अखाड़े से बेहतर पहलवान निकलेंगे।
बुधवार को मल्ल विद्या विकास केंद्र के सहयोग से महावीर अखाड़े में सम्मान समारोह हुआ। अखाड़ा संचालक खेल गुरु ब्रजरत्न अशोक पहलवान ने बताया कि 29 और 30 सितंबर को मथुरा में मंडलीय ओपन कुश्ती प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें अखाड़े के पहलवान दीपू कुमार ने 50 किलोग्राम, जीत अरोरा ने 55 किलोग्राम, मोहम्मद सलीम ने 80 किलोग्राम और शेखर पहलवान ने 96 किलोग्राम सुपर हैवीवेट कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
45 किलोग्राम वर्ग में लाखन चौहान और 60 किलोग्राम में विपिन कुमार ने रजत पदक जीता। बन्ने पहलवान और रंजीत पहलवान ने बेहतर प्रदर्शन किया। श्री जनजीवन उत्थान समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुुमार मिश्रा और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने विजयी पहलवानों और उनके गुरु को माला, पटका, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। वहां हरीश कुमार एडवोकेट, दीपक वर्मा, पीएन मिश्रा, शिव कुमार शर्मा, एमएन तिवारी, विवेक प्रजापति, एसडी योगी, अनिल ठाकुर आदि थे।