फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mahant Raju Das of Hanumangarhi came to Kashipur for the procession of Mother Mansa Devi

Uttarakhand: मां मनसा देवी की शोभायात्रा में पहुंचे महंत राजू दास, कहा- यह देश पीर,फकीर और मोहम्मद का नहीं है

Thu, 10 Oct 2024 07:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Oct 2024 07:24 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को मां मनसा देवी की शोभायात्रा के लिए हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास काशीपुर में आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता गगन कंबोज के आवास पर प्रेसवार्ता की।

विज्ञापन
Mahant Raju Das of Hanumangarhi came to Kashipur for the procession of Mother Mansa Devi
महंत राजू दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता के आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि भारत में संविधान तभी तक लागू है, जिस दिन तक भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं। जिस दिन अल्पसंख्यक हो जाएगा, उस दिन ये आसमानी किताब से देश को चलाने का कार्य करेंगे। उस दिन इस्लाम की तलवार की नोंक पर लोगों का धर्मांतरण करवा देंगे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मां मनसा देवी की शोभायात्रा के लिए हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास काशीपुर में आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता गगन कंबोज के आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कि धर्म के आधार पर गांधी और नेहरू ने देश को बांटा था, यह देश के लिए काला दिन था। उन लोगों ने बंटवारा भी किया और हिंदुस्तान की जमीन पर कब्जा करके यहां रहने का कुचक्र भी किया। हमारे देश का दुर्भाग्य है कि लव जिहाद, लैंड जिहाद, अब तो दुर्भाग्यपूर्ण जिहाद भी देवभूमि उत्तराखंड में भी होने लगा। हम सनातन परंपरा को मानने वाले हैं। सनातन परंपरा सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया और वसुधेव कुटुंबकम के साथ काम करते हैं। हमने आज तक चींटी मारने तक की सलाह नहीं दी, लेकिन हमारे वेद पुराण शास्त्रों में वर्णन है कि धर्मो रक्षति रक्षितः अर्थात धर्म की रक्षा आप करोगे, तो धर्म आपकी रक्षा करेगा। अगर मां भारती के ऊपर कोई आंख उठाकर देखता है, तो हमारे सीमा पर तैनात वीर सैनिक उन्हें बंदूक से भून देते हैं। उ

विज्ञापन


सी प्रकार देश में रहने वाले हरेक नागरिक का परम कर्तव्य है कि राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से सनातन संस्कृति हिंदुत्व के प्रति सजग और सतर्क होकर उसकी रक्षा करना हमारा धर्म है। उसके लिए शस्त्र उठाना पड़े, तो उठाना चाहिए। आगे कहा कि यह देश हिंदू राष्ट्र है, यह सनातन राष्ट्र है, यह ऋषि, मुनि, महात्माओं का देश है, पीर फकीर, मोहम्मद का देश नहीं है। भारत में रहना है तो वंदे मारतम, जय श्री राम कहना है। मानवता के साथ रहना होगा, आतंकवादी विचारधारा के साथ नहीं रह सकते। इस दौरान भाजपा नेता दीपक बाली, गगन कंबोज व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादी का बच्चा राष्ट्रवादी नहीं हो सकता
अभी हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव हुए। प्रधानमंत्री जी ने पूरी ताकत लगा दी कि आतंकवादियों के बच्चों के हाथ से ग्रेनेड और असलहे जमा करा दिए जाएं और उन्हें कंप्यूटर और चिकित्सा शिक्षा से मजबूत किया जा सके। लेकिन उन्होंने मोदीजी को नहीं दिया। आतंकवादी का बच्चा कितना भी आप सुधार करो, राष्ट्रवादी नहीं हो सकता है। इनमें मानवता नहीं है। हरियाणा के लोगों ने जाति-पाति से हटकर राष्ट्रवादी सोच को आगे ले जाने का काम किया है।

 

2047 तक भारत को इस्लामिक देश बनाने की साजिश
मैं उत्तराखंड सरकार से अपेक्षा करूंगा कि यहां पर गुरुकुल परंपरा को आगे बढ़ाकर यहां से देशविरोधी गतिविधि में शामिल, आतंक को बढ़ावा देने वाले, मानवता को शर्मसार करने वालों के वोट देने का अधिकार खत्म कर देना चाहिए। आगे कहा कि जिस प्रकार से डेमोग्राफी बदलने की साजिश चल रही है, मुझे लगता है कि 2047 में भारत को इस्लामिक मुल्क बनाने के लिए रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपेठिये लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए जितने व्यवसाय हैं, उन्हें हथियाया जा रहा है।

इस भूमि पर देशविरोधियों का कोई अधिकार नहीं

 

उत्तराखंड की सरकार का आभार व्यक्त करता हूं कि प्रयास करके एक ही व्यक्ति की कई जगहों पर मजार बनाकर लैंड जिहाद के तरीके से अतिक्रमण किया गया था, उसे हटाकर उत्तराखंड सरकार ने खत्म कर दिया। यूसीसी सबसे पहले उत्तराखंड ने लागू किया। गोमाता को राज्य माता घोषित करके केंद्र सरकार से राष्ट्र माता के लिए आग्रह करने के लिए उन्हें साधुवाद। यह भूमि उत्तम, उत्कृष्ट और पावन भूमि है। इस पावन भूमि में सनातन, राष्ट्र, संस्कृत, मानवता द्रोही लोगों का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।

 

गुरुकुल परंपरा की करें शुरुआत

 

गुरुकुल परंपरा के अंतर्गत अगर आप सनातन परंपरा का अध्ययन करेंगे, तो समाज में तमाम विकृति है, जो कम होगी। चादर और फादर के जो लोग हैं, उनके पास तमाम विकृति हैं। तमाम जातिवादता है। सनातन सर्वे भवन्तु के साथ काम करता हैं। उत्तराखंड सरकार को गुरुकुल परंपरा की शुरुआत करनी चाहिए। जब गुरुकुल की शुरुआत होगी, तो उसमें शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा दी जाती है। हम अपेक्षा करते हैं कि अपने बच्चों को शास्त्र और शस्त्र से परिपूर्ण रखेंगे, तो देशविरोधी कभी भारत पर अतिक्रमण नहीं कर सकेंगे।

 

कौम में पढ़ लिखकर आतंकवादी ही पाए जाते
रेल जिहाद चल रहा है। रेल एक सुरक्षित यात्रा थी, हर व्यक्ति इससे यात्रा करता था। लेकिन अब रेल पटरी पर लकड़ी, पत्थर, लोहे की गाटर और गैस सिलिंडर रख देना, आज राजनैतिक दल के लोग नहीं पूंछते कि यह सब रखने वाले कौन से संप्रदाय के लोग हैं। अगर कह दिया जाए, तो कहेंगे, मुसलमान को राजू दास टारगेट करते हैं। हम आतंकवादियों, देशविरोधियों और मानवताद्रोहियों को टारगेट करते हैं, हम मुसलमान विरोधी नहीं हैं, लेकिन अगर मुस्लिम कौम में सबके सब पढ़ लिखकर आतंकवादी ही पाए जाते हैं, ये तो दुर्भाग्य की बात है।

 

 

मानवता दिखाने पर भारत छोड़ना होगा
जो तिरंगे को फाड़ें, जलाएं, भारत तेरे टुकड़े होंगे और हिंसा सुअर-हिंसा सुअर के नारे लगाते हैं, इनके वोट देने का अधिकार समाप्त होना चाहिए। अगर आप मानवता दिखाएंगे, तो आने वाले दिनों में आपको भारत छोड़ना होगा। आपके सामने प्रत्यक्ष प्रमाण है कि नौ राज्य अल्पसंख्यक हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर में धर्म के आधार पर हिंदुओं को मारा गया, काटा गया और भगाया गया। आज वह लोग दिल्ली के जुग्गी झोपड़ियों में रह रहे हैं।

 

 

हिंदू जनसंख्या बढ़ाएं
उन्होंने कहा कि एक बच्चा नहीं चलेगा, संख्या को बढ़ाओ। वो जनसंख्या बढ़ाकर डेमोग्राफी बदलने की योजना बना रहे हैं, तुम जनसंख्या घटा रहे हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन को मजबूत रखने की जरूरत है। जाति, पंथ, मजहब से हटकर गर्व से कहो हम हिंदू हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेसियों को हिंदुओं को बांटने में बड़ी प्रसन्नता होती है। मुस्लिम कौम में भी 17 फिरके 1600 जातियां होती हैं कभी उसके बारे में नहीं कहा। जिस ईसाईं धर्म से ताल्लुक रखती हैं सोनिया एंटो रमाइलो और राहुल गांधी, उसमें भी 1600 जातियां हैं, कभी उसपर चिंता या बहस नहीं होती। सिर्फ हिंदू को तोड़ने की साजिश होती है।

 

 

रोटी कम खाएं, लेकिन शिक्षित बनें
शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है, हर व्यक्ति एक रोटी कम खाए लेकिन वह शिक्षित बने। अगर वो संत है, तो वेद, पुराण, शास्त्र, उपनिषद का अध्ययन करे। अगर हिंदू सनातनी है, तो देश की तमाम वीरगाथाओं का अध्ययन करे और डिग्रियां हासिल करे। इस तरह सरकारी व्यवस्था में भी जाए, क्योंकि जब शिक्षित होकर आप सरकारी व्यवस्थाओं में जाओगे, तो समाज को दशा और दिशा देने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed