फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Maha Kumbh in Pantnagar from today, young thinkers from across the country will gather

Udham Singh Nagar News: पंतनगर में महाकुंभ आज से, जुटेंगे देशभर के युवा विचारक

Mon, 12 Jan 2026 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 12 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh in Pantnagar from today, young thinkers from across the country will gather
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि परिसर में 21वां राष्ट्रीय युवा जागरण महोत्सव ’युवा-2026’ का सोमवार से शुभारंभ होगा जो 15 जनवरी तक चलेगा। यह महोत्सव युवा ऊर्जा, सार्थक संवाद और राष्ट्र-निर्माण की साझा दृष्टि को एक मंच पर प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन


पूर्व अधिष्ठाता कृषि डाॅ. एसके कश्यप ने बताया कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसमें स्वामी विवेकानंद के उस स्थायी दृष्टिकोण को उजागर करता है जिसमें उन्होंने युवाओं को देश के सशक्त, आत्मनिर्भर और मूल्य-आधारित नागरिकों की नींव माना है। इसके तहत 12 और 13 जनवरी को मंथन का आयोजन होगा जिसमें आईआईटी कानपुर, आईसीएआर-आईएआरआई, आरएलबीसीएयू झांसी, डुवासू मथुरा, उत्तरांचल विवि, एमिटी विवि सहित देश के 30 से अधिक विश्वविद्यालयों ने सहभागिता सहित शोधपत्र प्रस्तुति के लिए प्रविष्टियां भेजी हैं।
विज्ञापन

14 और 15 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता ’उद्भव’ का आयोजन किया जाएगा जिसका विषय होगा ’डिजिटल अर्थव्यवस्था भारतीय युवाओं की वास्तविक आवश्यकताओं को पूर्ण रूप से पूरा करने में सक्षम है’। इसमें देश के प्रमुख संस्थानों से आए युवा अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता और वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यह सम्मेलन ’सांस्कृतिक जड़ें और डिजिटल शक्ति: तकनीकी नवाचार से सांस्कृतिक सुदृढ़ीकरण और राष्ट्र-निर्माण के लिए युवाओं का मार्गदर्शन'''''''' विषय पर केंद्रित है। डिजिटल युग की चुनौतियों और संभावनाओं के बीच अपनी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए राष्ट्र-निर्माण में योगदान देना इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।



यह गणमान्य महोत्सव में करेंगे शिरकत

इस वर्ष रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानंद, पद्मश्री चैतराम पंवार, ग्रींस एंड ग्रेंस के संस्थापक प्रतीक शर्मा, इंटेल कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष सॉफ्टवेयर इंजीनियर चावन मेहरा, अखिल भारतीय आईटी प्रमुख हार्दिक मेहता व चाणक्य आन्वीक्षिकी के लेखक एवं निदेशक डॉ. राधाकृष्णन पिल्लै सहित अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथि इस महोत्सव में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed