फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Magistrate's inquiry begins into mushroom plant accident

Udham Singh Nagar News: मशरूम प्लांट हादसे की मजिस्ट्रेट जांच शुरू

Wed, 09 Jul 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 09 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Magistrate's inquiry begins into mushroom plant accident
बाजपुर। केलाखेड़ा के गांव भव्वानगला डिप्टी फार्म स्थित एक मशरूम प्लांट में लगभग 20 दिन पहले अचानक रैक टूट कर गिर गई थी। हादसे में 19 वर्षीय मजदूर हिना की मौत हो गई थी, जबकि आठ मजदूर घायल हुए थे। इस मामले में डीएम नितिन भदोरिया की ओर से एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को मजिस्ट्रेट जांच करने के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने मशरूम प्लांट प्रकरण की मजिस्ट्रेट शुरू कर दी है। एसडीएम डॉ. शर्मा ने बताया कि मशरूम प्लांट प्रकरण में 17 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में उप जिलाधिकारी कार्यालय बाजपुर में कोई भी व्यक्ति अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन

बताया कि दुर्घटना के संबंध में दर्ज की गई एफआईआर और घायल होने की दशा में आख्या एक सप्ताह के अंतर्गत जांच के लिए उपलब्ध कराने के लिए थाना प्रभारी केलाखेड़ा और श्रम प्रवर्तन अधिकारी बाजपुर को जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed