फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Madhugram in Khateema

खटीमा का न्याय पंचायत बिगराबाग बनेगा मधु ग्राम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Madhugram in Khateema
रुद्रपुर। खटीमा की न्याय पंचायत बिगराबाग को मौन पालन विभाग की ओर से मधु ग्राम बनाने की कवायद चल रही है। पहले चरण में 20 लोगों को 20 मौन बक्सों के लिए 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। विभाग की ओर से करीब चार हजार रुपये के एक मौन बक्से पर 3200 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

मौन पालन विभाग की ओर से गदरपुर, दिनेशपुर और खटीमा के 60 मधुपालकों को 40 प्रतिशत का अनुदान देकर मधुमक्खी पालन कराया जा रहा है। 60 मधुपालकों के पास वर्तमान में 1200 मौन बक्से हैं। इनमें से करीब 872 क्विंटल शहद निकाला जाता है। एक मौन पेटिका में करीब दो हजार की संख्या में मधुमक्खियां लीची, सरसों, कड़ी पत्ता, शीशम और सहजन के फूलों से रस लेकर शहद बनाती हैं। मौन पालन में जिले से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिलों की न्याय पंचायतों को मधु ग्राम बनाया जा रहा है। इसी क्रम में मौन पालन विभाग की ओर से खटीमा की न्याय पंचायत बिगराबाग का मधु ग्राम बनाने के लिए चयन किया गया है। गांव के लोगों को मधु ग्राम योजना के तहत 80 प्रतिशत अनुदान पर मौन बक्से उपलब्ध कराए जाएंगे। एक लाभार्थी को 20 मौन बक्से दिए जाएंगे। इनकी कीमत 80 हजार रुपये तक होगी। एक मौन पेटिका पर 80 प्रतिशत का अनुदान लेने के बाद लाभार्थी को प्रति पेटी मात्र 800 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के शहद की विदेशों में खूब मांग
रुद्रपुर। उत्तराखंड की मधुमक्खियों का शहद विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। राज्य से प्रत्येक वर्ष 125 करोड़ रुपये का शहद अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है। मौन पालन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के 6142 मधुपालकों के पास 72 हजार मौन पेटिकाएं हैं। इनमें से प्रत्येक वर्ष 21 हजार 164 क्विंटल शहद निकाला जाता है। आईटीसी कंपनी की जांच के बाद इसे यूरोपियन कंपनी में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की एक न्याय पंचायत को मधु ग्राम बनाने की योजना शासन स्तर से बनाई गई है। जिसके बाद खटीमा की न्याय पंचायत बिगराबाग का चयन किया है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। शासन से मंजूरी के बाद चयनित लोगों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
- हरीश तिवारी, उप निदेशक, मौन पालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed