{"_id":"57a63bad4f1c1bc3762bbf09","slug":"made-the-pretext-of-marriage-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक युवक युवती के साथ चार माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। परिजनों को इसका पता चलने पर उनके होश उड़ गए। मामला पंचायत में गया तो लड़के के परिजनों ने 50 हजार रुपये बतौर समझौते के देकर निपटाने की कोशिश की। लेकिन, लड़की ने रुपयों को ठुकरा दिया और शादी की जिद पर अड़ गई। पंचायत में न्याय न मिलने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है।
शनिवार को उकरौली की एक युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने एसएसआई अशोक कुमार को तहरीर दी। जिसमें बताया कि गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब चार माह तक शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। बताया कि मामले को लेकर पंचायत भी हुई।
जिसमें युवक के परिजनों ने 50 हजार रुपये समझौते के तौर पर देकर मामले को रफा दफा करने के लिए समझौतेनामे पर हस्ताक्षर करने को कहा। इसपर उसने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। कहा कि घटना की सूचना सिडकुल पुलिस चौकी को दी। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी जनप्रतिनिधियों की मदद से उसे व उसके परिवार को डराने धमकाने में लगे हैं।
विज्ञापन
उसने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।