{"_id":"64a70e19137ccca1010fede6","slug":"made-in-india-spectrometer-exported-to-china-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-1115-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चीन समेत 18 देशों में निर्यात हो रहा मुंबई में बनने वाला स्पेक्ट्रोमीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चीन समेत 18 देशों में निर्यात हो रहा मुंबई में बनने वाला स्पेक्ट्रोमीटर
Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
- धातु में रासायनिक तत्व का विश्लेषण करने में आता है काम
धातु निर्माण की कंपनियों में है स्पेक्ट्रोमीटर की खूब मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मुंबई में स्पेक्ट्रोमीटर (धातु का रासायनिक एनालाइजर) बनाने वाली कंपनी का चीन, बांग्लादेश, कोलंबिया, ईरान, नाइजिरिया, साऊदी अरब, श्रीलंका समेत 18 देशों में माल सप्लाई हो रहा है। स्टील, एल्युमिनियम, जिंक, कॉपर समेत किसी भी प्रकार की धातु में कौन-कौन से रासायनिक तत्व हैं, इसका विश्लेषण करने के लिए धातु निर्माण कंपनियां स्पेक्ट्रोमीटर का उपयोग करती हैं।
रामपुर रोड स्थित एक होटल के कन्वेंशन हॉल में इंडस टेक एक्सपो में देश की 150 कंपनियों ने विभिन्न प्रकार के औद्योगिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी में मुंबई से स्पेक्ट्रोमीटर बनाने वाली कंपनी भी छाई हुई है। कंपनी का दावा है कि वह भारत की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रोमीटर उपकरण बनाने वाली कंपनी है। वास कंपनी के नार्थ इंडिया टेरिटरी प्रबंधक ओमकार ने बताया कि देश में धातु निर्माण करने वाली कंपनियां पहले बाहरी देशों से स्पेक्ट्रोमीटर आयात करती थीं लेकिन जब उन्होंने मुंबई में कंपनी खोली तो चीन समेत 18 देशों की कंपनी भारत से स्पेक्ट्रोमीटर खरीदने लगी हैं। जैसे इंसानों में ब्लड टेस्ट करते समय विभिन्न प्रकार की जानकारियां मिल जाती हैं, उसी प्रकार स्पेक्ट्रोमीटर से भी स्टील, एल्युमिनियम, जिंक समेत विभिन्न धातुओं में कौन से रासायनिक तत्व हैं इसकी जानकारी मिल जाती है। इससे यह पता लगता है कि किस धातु में और कौन से रासायनिक तत्व मिला सकते हैं। धातुओं के उत्पाद बनाने में स्पेक्ट्रोमीटर की अहम भूमिका रहती है। स्पेक्ट्रोमीटर साढ़े सात लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक की कीमत में मिल जाता है।