फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Machine caught.

महिला समूह के कार्यालय में सिलाई मशीन मिलने पर फलाइंग स्कॉट ने किया सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Machine caught.
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने खटीमा में बड़ी कार्रवाई की है। दफ्तर में बड़ी संख्या में सिलाई मशीनें रखने की शिकायत पर आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने ब्लॉक परिसर स्थित महिला समूह के कार्यालय को सील कर दिया है। इस बीच समूह से जुड़ी महिलाओं ने हंगामा किया और कांग्रेसियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। रिटर्निंग अफसर ने जांच के बाद ही कार्यालय खोलने की बात कही।
विज्ञापन

खटीमा विकासखंड परिसर में महिला समूहों का क्लस्टर कार्यालय है। यहां महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। शुक्रवार को शिकायत मिली कि चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से महिलाओं को बांटने के लिए दफ्तर में बड़ी संख्या में सिलाई मशीनें, गैस चूल्हे और अन्य सामान रखा गया है। इस पर करीब साढ़े 11 बजे निर्वाचन आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड इंचार्ज अर्जुन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके की वीडियोग्राफी कर क्लस्टर कार्यालय को सील कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच महिला क्लस्टर अध्यक्ष रेनू जोशी और सचिव ज्योति भट्ट ने बताया कि समूह की महिला लक्ष्मी देवी यहां समूहों की ओर से तैयार सामान बेचती हैं। इस कमरे में मोमबत्ती, अगरबत्ती बनाने की मशीनें हैं। महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। समूह की महिलाओं को मशीनें भी दी जाती हैं, लेकिन कुछ कांग्रेसियों ने यहां पहुंचकर अभद्रता की और प्रचार सामग्री डाल दी। उसके बाद रेनू जोशी, ज्योति भट्ट और प्रधान माया जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने रिटर्निंग अफसर एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को मामले से अवगत कराया। कहा कि महिलाएं स्वरोजगार के लिए महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम काम करती हैं, लेकिन उन्हें अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिलाएं मंडी परिषद के अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत और भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश गोयल के साथ सीओ कार्यालय पहुंचीं और सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर क्लस्टर हेड रेनू जोशी ने दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां पूनम चौहान, चंद्रा भट्ट, बसंती सामंत, संगीता शाह, नीता, सपना चंद, ऊषा देवी, गीता बिष्ट, ऊषा बिष्ट, हंसा देवी, हिमानी चंद, बृजवाला, फूल कुमारी आदि थे।
भारतीय जनता पार्टी आदर्श आचार संहिता को प्रभावित करने में जुटी है। ब्लॉक परिसर स्थित महिला क्लस्टर कार्यालय में सिलाई मशीनें रखने का कोई औचित्य नहीं है। चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से इस दौरान कंबल, सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर, गैस चूल्हे, जैकेट आदि सामग्री बांटी जा रही है।
-उमेश राठौर बॉबी, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस खटीमा।
ब्लॉक परिसर के एक कक्ष में मिली चुनाव प्रचार सामग्री कांग्रेसियों की देन है। उन्होंने ही वहां डाली है। कांग्रेसियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की, जो निदंनीय है। वहां रखी गईं सिलाई मशीनें, गैस चूल्हे उन महिलाओं के लिए हैं जो स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका चलाना चाहती हैं। ये मशीनें सीएम ने आचार संहिता लागू होने से पहले महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए दी थी, लेकिन इनका वितरण आचार संहिता लागू होने से नहीं हो सका।

-सतीश गोयल लालू, नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा खटीमा।
खंड विकास अधिकारी कैंपस में एनजीओ को दिए गए कमरे में चुनाव सामग्री, सिलाई मशीन आदि रखे जाने की शिकायत मिली थी। फ्लाइंग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की और कमरा सील कर दिया है। जांच पड़ताल और साक्ष्यों, तथ्यों के अवलोकन के बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र सिंह बिष्ट, निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed