{"_id":"57f5468c4f1c1b5d4826f971","slug":"love-got-married-and-came-to-the-parwan-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार शादी तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार शादी तक पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर चैटिंग करते हुए ग्वालियर की युवती की नजदीकियां काशीपुर के युवक से बढ़ी तो वह शादी करने के लिए घर से भाग आई। परिजनों की शिकायत पर ग्वालियर पुलिस उसे खोजते हुए शहर पहुंची तो युवती उनके हाथ नहीं लग सकी। युवती ने पुलिस को फोन पर शादी रचाने और तय तिथि पर कोर्ट में हाजिर होने की बात कही। इसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट गई।
बुधवार को प्रगति विहार कालोनी ग्वालियर थाने के एसआई विक्रम राम सिंह अपनी टीम के साथ काशीपुर पहुंचे। उसने स्थानीय पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्र से एक युवती बीते 28 सितंबर को गायब हो गई थी। उसकी लोकेशन काशीपुर में मिली है। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कुछ जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिली। टीम को पता चला कि युवती ने मोहल्ला काजीबाग निवासी एक युवक से शादी कर ली है।
दरोगा ने युवती के मोबाइल पर फोन किया तो पता चला कि वह भीमताल में है। युवती ने बताया कि पुलिस उसे खोजने के लिए मेहनत न करे। उसने पसंद के युवक से प्रेम विवाह कर लिया है। वह तय तिथि पर ग्वालियर की अदालत में हाजिर हो जाएगी। इसके बाद टीम वापस लौट गई। बताया गया कि युवती ग्वालियर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती है।
विज्ञापन
युवक दोपहिया वाहनों को खरीदने-बेचने का काम करता है। दोनों की पहचान फेसबुक से हुई थी। कटोराताल चौकी प्रभारी एनएस रावत ने बताया कि शादी करने के बाद प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर सुरक्षा मांगी थी। हाईकोर्ट ने काशीपुर पुलिस से वेरीफिकेशन मांगा तो पुलिस को जानकारी हुई। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रेमी युगल को सुरक्षा मिल गई है।