{"_id":"15a492795ea8c2917852cb553b3eb44a","slug":"losses-on-cash-payments-from-selling-sugarcane-farmers-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे में पर नगद भुगतान होने से यूपी को गन्ना बेच रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे में पर नगद भुगतान होने से यूपी को गन्ना बेच रहे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ खटीमा।
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के गन्ना किसानों के भुगतान के प्रति ढुलमुल रवैये के चलते किसान 60 से 70 रुपये प्रति क्विंटल का घाटा उठाते हुए नगद भुगतान पर गन्ना यूपी को दे रहे हैं। स्थानीय स्तर ही नहीं उच्चाधिकारियों को भी गन्ने की यूपी को जाने वाली सप्लाई की जानकारी है, लेकिन पिछला भुगतान न होने से कोई भी आक्रोशित किसानों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन
गन्ने के यूपी जाने का यही सिलसिला रहा तो 15 फरवरी तक गन्ना खत्म हो सकता है।
पिछले वर्ष के गन्ने का भुगतान अब तक नहीं होने से सबसे अधिक खामियाजा उन किसानों को झेलना पड़ रहा है, जो ब्याज पर रुप्ये लेकर अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं। ऐसे में किसान घाटे पर ही सही पर नगद भुगतान होने के कारण गन्ना बेच रहे हैं। इसका फायदा भी उठाने वाले कम नहीं हैं।
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र सिसैया, मेलाघाट, वगुलिया, खालीमहुवट, नगरा तराई, दमगड़ा सहित जमौर, भगचूरी, हल्दी पचपेड़ा, मझोला, दाह ढाकी, नौसर, बंडिया, जादोपुर, उलानी, सुनपहर सहित विकासखंड के अधिकांश गन्ना बहुल क्षेत्रों से 220 से 235 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदकर यूपी बार्डर तक ले जाते हैं और फिर ट्रकों से यह गन्ना यूपी की मिलों में चला जाता है। किसानों को पिछले वर्ष का भुगतान नहीं मिल सका है, जबकि वर्तमान पेराई सत्र तीन दिसंबर से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन