फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Los Elections: No one filed nomination even on the second day

लोस चुनाव : दूसरे दिन भी किसी ने नहीं किया नामांकन

Fri, 22 Mar 2024 03:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 22 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Los Elections: No one filed nomination even on the second day
रुद्रपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। यूकेडी प्रत्याशी समेत चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र के दो-दो सैट लिए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नामांकन कक्ष में सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जो तीन बजे तक चली। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने चार प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दिए। इनमें पंतनगर के आनंद सिंह असगोला ने यूकेडी के उम्मीदवार शिव सिंह रावत के लिए नामांकन पत्र के दो सैट, हिम्मतपुर तल्ला हल्द्वानी निवासी राकेश भट्ट ने निर्दलीय उम्मीदवार हितेश पाठक पुत्र कैलाश चंद पाठक के लिए दो सैट, निर्दलीय उम्मीदवार आनंद बिहार फेस-2 हल्द्वानी निवासी चंद्रशेखर तिवारी पुत्र हरीश चंद्र तिवारी ने दो सैट व नगला किच्छा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र बिरेंद्र सिंह ने दो सैट लिए। हालांकि, किसी भी प्रत्याशी ने अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि 27 मार्च की सायं तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed