फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lord Srikrishan teachs us the true meaning of friendship.

श्री कृष्ण ने इस संसार को पढ़ाया सच्ची मित्रता का पाठ ः महाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lord Srikrishan teachs us the true meaning of friendship.
गदरपुर में कथा सुनाते मनोज महाराज। - फोटो : RUDRAPUR
श्रीमद्भागवत कथा में सहारनपुर से आए कथा वाचक मनोज जी महाराज ने सुदामा चरित्र का सुंदर बखान किया।
विज्ञापन

श्री दुर्गा ज्योति मंदिर सुख शांति नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन मनोज जी महाराज ने श्री कृष्ण व सुदामा चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा श्री कृष्ण ने इस संसार को सच्ची मित्रता का पाठ पढ़ाया है। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए मनोज जी महाराज ने कहा सुदामा गरीबी की मार झेल रहे थे। उनकी पत्नी सुशीला ने बताया कि आपके बचपन के मित्र श्रीकृष्ण द्वारिका के राजा हैं। उनके अनुरोध पर सुदामा दो मुट्ठी चावल लेकर द्वारिका पहुंचे।

द्वारपाल ने श्रीकृष्ण को बताया कि भिखारी सा दिखने वाला सुदामा नाम का कोई व्यक्ति आपको अपना मित्र बता रहा है। यह सुनकर श्री कृष्ण नंगे पैर दौड़ते हुए सुदामा के पास पहुंचे और उन्हें गले से लगा लिया। श्री कृष्ण का सुदामा के प्रति प्रेम का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के दौरान मंदिर की माता जी कैलाश रानी, रमेश ग्रोवर, राम बचन यादव, सुरेंद्र सक्सेना, रविंद्र चावला, चंद्रपाल सक्सेना, आशा कालड़ा, किरण भाटिया, सरोज सक्सेना, मीरा देवी, अनिता रानी, मुन्नी देवी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed