फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Locks of two houses including soldier's house broken, theft worth lakhs

Udham Singh Nagar News: फौजी के मकान समेत दो घरों के ताले तोड़े, लाखों की चोरी

Sat, 15 Jun 2024 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 15 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Locks of two houses including soldier's house broken, theft worth lakhs
खटीमा। चोरों ने फौजी सहित दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मौका मुआयना कर घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चोर नगर पालिका वार्ड 10 निवासी गोविंद प्रजापति के बंद मकान में घुसे। किरायेदार अपने दुकान पर गए थे। पड़ोसियों ने बताया कि गोविंद प्रजापति और उनके बेटे-बहु पंजाब में नौकरी करते हैं। शुक्रवार शाम खटीमा पहुंचे भवन स्वामी ने बताया कि तीन कमरों का ताला तोड़कर करीब 40 हजार की नककी, कान के झुमके, नथ, पांच जोड़ी पायल, बिछिया, 12 चांदी के सिक्के, ब्रेसलेट आदि चोरी हुए हैं। इसके अलावा पास में ही चोरों ने फौजी देवदत्त भट्ट के घर की दीवार फांदकर ताला तोड़ दिया। चोरों ने चार गुल्लकों से करीब 35-40 की नकदी और कान के कुंडल चुरा ले गए हैं। झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed