फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Loan recovery agent misdeed a minor in pantnagar

किश्त वसूलने आया एजेंट बना दरिंदा: नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामला उजागर; युवक पर केस दर्ज

Wed, 04 Jun 2025 04:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Jun 2025 04:50 PM IST
सार

लोन की किश्त लेने घर पहुंचे रिकवरी एजेंट ने युवक की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। जिसमें वह गर्भवती हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Loan recovery agent misdeed a minor in pantnagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लोन की किश्त लेने घर पहुंचे रिकवरी एजेंट ने युवक की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। जिसमें वह गर्भवती हो गई। लगभग पांच महीने बाद पता चलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहेड़ी (यूपी) निवासी संजीव कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) व (2), 351(3) व 5(2) सहित पाॅक्सो में केस दर्ज किया है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पंतनगर क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बीती 31 मई को पेट में दर्द उठा था। पूछने पर उसने बताया कि उसके पेट में सूजन भी आ रही है। वह लोग उसे हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दिखाने ले गए। वहां डाॅक्टरों ने अल्ट्रासाउंड करने के बाद बताया कि उनकी पुत्री 20 सप्ताह की गर्भवती है। यह सुनकर उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। घर आने पर उन्होेंने अपनी बेटी से पूछताछ की उसने बताया कि हल्द्वानी की फाइनेंस कंपनी सत्या माईक्रो कैपिटल में बहेड़ी निवासी संजीव कुमार काम करता है। संजीव उनके घर लोन की किस्त लेने आता था। एक बार जब घर में कोई नहीं था, तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घर में किसी के नहीं होने पर वह आता और उसकी पुत्री के साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता और किसी को भी बताने पर जान से मारने सहित परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी देता। संजीव के कई बार संबंध बनाने के कारण उनकी पुत्री गर्भवती हुई है। इस घटना से उनकी पुत्री काफी डरी हुई है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आते ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। मां की तहरीर पर तत्काल आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच महिला एसआई नीलम मेहता को सौंप दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed