{"_id":"612155a28ebc3e79bf57bfe2","slug":"loan-of-two-crores-will-be-provided-rudrapur-news-hld4353120182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि अवसंरचना निधि योजना में ले सकते हैं दो करोड़ तक ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि अवसंरचना निधि योजना में ले सकते हैं दो करोड़ तक ऋण
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते सीडीओ।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ आशीष भटगाईं की अध्यक्षता में कृषि अवसंरचना निधि योजना की कार्यशाला हुई। उन्होंने कहा कि सीएलएफ एवं अन्य उद्यमियों की ओर से जिन परियोजना में रुचि दिखाई गई है, उन सभी के प्रोजेक्ट एक हफ्ते में पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। इस योजना में दो करोड़ तक का ऋण जारी किया जाता है।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई कार्यशाला में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि यह योजना पूर्ण रूप से बैंक आधारित है। इसमें दो करोड़ रुपये अधिकतम धनराशि का ऋण किसी भी बैंक से प्राप्त किया जा सकता है और न्यूनतम ऋण की कोई सीमा नहीं है। योजना के तहत पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट में भंडार गृह, पैक हाउस सहित राज्य सरकार की योजनाओं को भी शामिल किया जा सकता है।
सीएलएफ ने कृषि यंत्रीकरण एवं गोदाम निर्माण के प्रोजेक्ट पर लाभ लेने, सहकारी समितियों ने बड़े गोदाम एवं फसल सुखाने के लिए ड्रायर और प्रोसेसिंग इकाई लगाने के लिए रुचि दिखाई। एसहाज फ्रोजन ने फूड प्रोसेसिंग, कपिल तलवार ने विपणन एवं फूड प्रोसेसिंग और उमेश चंद्र ने मिनी डेयरी यूनिट, प्रवीण कुमार ने रेशम कीट पालन में रुचि दिखाई। वहां पर डीएचओ एचसी तिवारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र चंचल बोरा, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, सहायक निदेशक रेशम हेम आर्या आदि थे।