फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Little scholars capture trophy in inter school badminton competition

अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लिटिल स्कॉलर्स का ट्राफी पर कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Little scholars capture trophy in inter school badminton competition
काशीपुर लिटिल स्कॉलर्स में विजेता टीम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय की टीम बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी ओवरऑल चैंपियनशिप प्राप्त करने में कामयाब रही। इस प्रतियोगिता में लिटिल स्कॉलर्स ने चार स्वर्ण व तीन रजत पदक हासिल किए। अंडर-11 बालिका वर्ग में आरोही उप विजेता रहीं।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग एकल प्रतियोगिता में लिटिल स्कॉलर्स की छात्रा यशस्वी लटवाल ने स्वर्ण व अनुष्का पंत ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 डबल्स में इस जोड़ी ने गुरुकुल विद्यालय के विद्यार्थियों को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अंडर-17 में आकांक्षा सती एकल प्रतियोगिता में उप विजेता रहीं। आकांक्षा व यशस्वी लटवाल की जोड़ी ने केंद्रीय विद्यालय को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-19 में आकांक्षा व यशस्वी की जोड़ी ने विजन वैली की बालिकाओं को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक रितु भल्ला, प्रधानाचार्य शिखा गौतम व शिक्षकों ने विजेता प्रतिभागियों और बैडमिंटन कोच गौरव शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed