फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Liquir Smugler Of Kelakheda

Udham Singh Nagar News: पुलिस अभिरक्षा से शराब तस्कर को छुड़ाने का प्रयास, वर्दी फाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Liquir
Smugler Of Kelakheda
केलाखेड़ा के गांव बरवाला में पुलिस से धक्का मुक्की कर कश्मीर सिंह को छुड़ाते उसके परिजन। संवाद
बाजपुर/केलाखेड़ा। गांव बरवाला में कच्ची शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को छुड़ाने के लिए परिजनों ने हंगामा कर पुलिस टीम के साथ अभद्रता कर मारपीट की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने 9 नामजद और अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी समेत उसके बेटे-बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव बरवाला में मुखबिर की सूचना पर एसआई जितेंद्र खत्री ने पुलिस टीम के साथ कश्मीर सिंह को उसके घर के आंगन से कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। आरोपी कश्मीर सिंह को थाने ले जा रही पुलिस टीम से उसके परिजन समेत अन्य ने अभद्रता की।आरोपी कश्मीर सिंह और अन्य ने पुलिस के साथ मारपीट, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और छीना झपटी शुरू कर दी। इसमें कांस्टेबल दिनेश धपोला की वर्दी फट गई। सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव बरवाला निवासी आरोपी कश्मीर सिंह, उसकी पत्नी सनरूप कौर, बेटे सुरेंद्र सिंह उर्फ जसविंदर सिंह, जसनदीप सिंह, बेटी जसविंदर कौर, पड़ोसी रिश्तेदार रिछपाल सिंह, सतपाल सिंह, सोनू, सुरेंद्र सिंह उर्फ गोरी सहित अन्य के खिलाफ धारा 147,186,225,332,353,504,506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि पुलिस ने कश्मीर सिंह, उसकी पुत्री जसविंदर कौर, पुत्र रिछपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पूव की घटनाएं
केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव रम्पुराकाजी निवासी कुलवीर सिंह पर थाना सितारगंज में धारा 376 का केस दर्ज था। इसी को लेकर वर्ष 2018 में थाना प्रभारी विरेंद्र रमोला पुलिस टीम के साथ आरोपी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार करने गांव रम्पुराकाजी गए थे। तभी कुलवीर के परिजनों समेत अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था। बाद में पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव बेरिया दौलत निवासी रविंद्र उर्फ बिल्लू पर धारा 307 का केस दर्ज था। इसी को लेकर अक्टूबर 2019 में बेरिया दौलत चौकी प्रभारी संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपी बिल्लू को गांव बेरिया दौलत में गिरफ्तार करने गए थे। आरोपी रविंद्र उर्फ बिल्लू ने चौकी प्रभारी संजीत कुमार पर तलवार से हमला कर दिया था। इसे लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed