फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lidon Industries Company of SIDCUL burnt down in flames

आग से जल उठी सिडकुल की ल्युमन इंडस्ट्रीज, 10 घंटे मशक्कत के पाया काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Lidon Industries Company of SIDCUL burnt down in flames
रुद्रपुर सिडकुल की ल्युमन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में लगी आग। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। सिडकुल की ल्युमन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में देर रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात लगी आग पर सुबह 10 बजे पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
सिडकुल स्थित ल्युमन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गाड़ियों के फिल्टर बनते हैं। बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे कंपनी की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने पर उसे नहीं बुझाया जा सका। इसके बाद रुद्रपुर किच्छा समेत अन्य जगहों से 10 गाड़ियों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सुबह 10 बजे काबू पाया गया। सिडकुल के फायर स्टेशन एफएसओ नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि आग से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed