फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Library Locked in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: खंडहर में तब्दील पुस्तकालय, चार साल से लटका है ताला

Sun, 23 Apr 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 23 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Library Locked in Rudrapur
रुद्रपुर के खंडहर में तब्दील पुस्तकालय, चार साल से लटका है ताला।
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से वर्ष 2015 में विद्यार्थियों व बुद्धिजीवी वर्ग के लिए बनाया गया पुस्तकालय भवन अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। बीते चार सालों से पुस्तकालय में ताला लटका हुआ है। पुस्तकालय का जीर्णोद्धार व इसकी तरफ ध्यान देने वाला कोई भी अधिकारी नहीं है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के वार्ड-11 में गांधी पार्क के समीप पूर्व मेयर सोनी कोली ने नवंबर वर्ष 2015 में पुस्तकालय का लोकार्पण किया था। पुस्तकालय खुलने के दौरान कई विद्यार्थी व बुद्धिजीवी वर्ग यहां किताबें पढ़ने के लिए पहुंचते थे। लेकिन लोगों की ओर से धीरे-धीरे लाइब्रेरी में किताबें पढ़ने के लिए आना बंद कर दिया गया। उसके बाद पुस्तकालय में राष्ट्रीय स्तर से लेकर स्थानीय समाचार पत्र आने लगे। लोग सुबह-सुबह आकर पुस्तकालय से अखबार पढ़ते थे। कुछ सालों बाद ही लोगों ने पुस्तकालय से अखबार पढ़ना भी बंद कर दिया। नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में लाइब्रेरी में कार्यरत कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद लाइब्रेरी में भी ताला लटक गया। अधिकारियों की ओर से पुस्तकालय की तरफ ध्यान नहीं देने पर धीरे-धीरे भवन खंडहर में तब्दील होने लगा है। इस संबंध में जब नगर आयुक्त विशाल मिश्रा से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


अस्थायी तौर पर बंद पड़ा अरविंद मेमोरियल पुस्तकालय शोध एवं ध्यान केंद्र
रुद्रपुर। रामपुर रोड पर एसबीएस पीजी कॉलेज के पास ट्रस्ट की ओर से संचालित अरविंद मेमोरियल पुस्तकालय शोध एवं ध्यान केंद्र भी अस्थायी तौर पर बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले तीन महीने से पुस्तकालय को खोला नहीं गया है। यह पुस्तकालय सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक खुलता था। पुस्तकालय के डिस्पले बोर्ड में दर्ज नंबर पर संपर्क करना चाहा तो नंबर भी अमान्य बताया गया। लोगों के मुताबिक कॉलेज के विद्यार्थी इस पुस्तकालय केंद्र में किताबें पढ़ने के लिए पहुंचते थे। शहर में दोनों पुस्तकालय केंद्र बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से पुस्तकालय भवन को अच्छी अवस्था में लाया जाएगा। पुस्तकालय भवन में प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए किताबें मंगवाई जाएंगी। ताकि विद्यार्थी पुस्तकालय में पहुंचकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। -रामपाल सिंह, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed