फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   letter sent to CM

प्रमाणपत्रों से हटाया जाए पूर्वी पाकिस्तानी शब्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
letter sent to CM
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे बंगाली समाज के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बंगाली छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटाने की मांग को लेकर प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली ने कहा कि प्रदेश में लगभग पांच लाख लोग बंगाली समुदाय के हैं। राज्य में जन्मे बंगाली समाज के छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों में आज भी पूर्वी पाकिस्तानी व बंगाली विस्थापित जैसे शब्द अंकित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिनेशपुर में आयोजित कार्यक्रम में बंगाली छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्रों में पूर्वी पाकिस्तानी शब्द को शीघ्र हटाने की घोषणा की थी। कहा कि शीघ्र ही प्रमाणपत्रों से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द को हटाने की कार्यवाही नहीं हुई तो समुदाय के लोग आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। वहां संजय बाछाड़, जीवन राय, विमल घरामी, दीपक बाछाड़, संजीत, एसपी सरकार, देवू मंडल, सुरोबाला मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed