फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   letter for action sent to general manager

Udham Singh Nagar News: महाप्रबंधक को भेजा कार्रवाई करने का पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
letter for action sent to general manager
रुद्रपुर। किच्छा में पांच सिलिंडरों में गैस कम मिलने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने बांट माप विभाग और केएमवीएन के महाप्रबंधक को गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार को आवास विकास कालोनी में गैस वितरित करने गये एक ई-रिक्शा चालक को भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गौराया सहित अन्य लोगों ने रोक लिया था। इस दौरान चालक बस अड्डे पर ई रिक्शा छोड़ भाग गया था। पूर्ति निरीक्षक भरत सिंह राणा ने गैस प्रबंधक को मौके पर बुलवाया था और सिलिंडरों की तौल कराई थी। इस दौरान दस में से पांच सिलिंडरों में डेढ़ से ढाई किलोग्राम गैस कम मिली थी। पूर्ति निरीक्षक ने सभी सिलिंडर कब्जे में ले लिए थे और इसकी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को भेज दी थी। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सहायक नियंत्रक विधिक विज्ञान (बाट-माप) उप सम्भाग हल्द्वानी तथा महाप्रबन्धक कुमाऊं मण्डल विकास निगम को गैस एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed