{"_id":"68c0801087fb21551b00a9ae","slug":"less-trade-in-these-days-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-131917-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही 70 फीसदी ठंडा पड़ा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही 70 फीसदी ठंडा पड़ा कारोबार
Wed, 10 Sep 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा, फर्नीचर, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी में गिरावट
- 15 दिनी श्राद्ध पक्ष में नई वस्तु खरीदने से अधिकतर लोग करते हैं परहेज
- दुकानदारों को नवरात्र से कारोबार में गति पकड़ने की उम्मीद
काशीपुर। धार्मिक मान्यता के मुताबिक श्राद्ध पक्ष शुरू होने के साथ मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। वहीं इस दौरान घर में कोई भी नई वस्तु खरीदना शुभ नहीं माना गया है। ऐसे में मुख्य रूप से कपड़ा, फर्नीचर, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी लगभग 70 फीसदी कम हो जाती है शास्त्रों के मुताबिक श्राद्ध पक्ष के 15 या 16 दिन शोक के होते हैं। इस दौरान मांगलिक कार्यक्रम, देव स्थापना व किसी भी शुभ कार्य को करना वर्जित माना गया है। साथ ही खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। दीप ज्योति ज्योतिष केंद्र के पंडित मोहन प्रसाद जागुड़ी शास्त्री बताते हैं पितृ पक्ष का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व होता है। शास्त्रों के मुताबिक इस पक्ष में कोई भी मांगलिक कार्य व खरीदारी करना वर्जित माना गया है।
वहीं डंपी ज्वैलर्स के संचालक राजीव सेतिया ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के दौरान हिंदू धर्म के लोग सोना-चांदी की खरीदारी नहीं करते हैं। बताया जिसके चलते इन 15 दिन कारोबार लगभग 70 फीसदी कम हो जाता है। सेतिया ने बताया कि अब शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से बाजार में रौनक लौटेगी। राजीव साड़ी इंपोरियम के संजय कक्कड़ ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के चलते कपड़ा, फर्नीचर, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी लगभग 70 से 80 फीसदी कम हो जाती है। नवरात्रों से शादी व त्योहारों की खरीदारी शुरू हो जाएगी।