{"_id":"64de6e5af80391cedb0f01f4","slug":"less-roadways-bus-in-sultanpur-patti-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-2135-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बसों के सुल्तानपुर पट्टी होकर नहीं जाने से बुजुर्ग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बसों के सुल्तानपुर पट्टी होकर नहीं जाने से बुजुर्ग हो रहे परेशान
Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। शहर के अंदर से रोडवेज बसों के होकर नहीं जाने से यात्रियों के जेब पर अतिरिक्त भार पड़ने के साथ समय की बर्बादी हो रही है। ऐसे में खासकर बुजुर्ग महिला-पुरुषों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुल्तानपुर पट्टी स्थित कोसी नदी पुल मरम्मत के चलते रोडवेज की अधिकतर बसें शहर के अंदर से न होकर हाईवे से चली जाती हैं। क्षेत्र की सवारियों को पांच किमी दूरी पर स्थित छोई के पास बस चालक उतार देते हैं और वहीं से बैठाते हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया रोडवेज बस में रुद्रपुर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर से सुल्तानपुर पट्टी आने वाले यात्रियों से पूरा टिकट काटते हैं। लेकिन नगर में आने के बजाए पांच किलोमीटर दूर उतार देते हैं। जिससे नगर स्थित घर आने के लिए परेशानी होती है। खासकर यात्रियों को रात में बहुत परेशानी हो रही है।
बुजुर्गों को देखकर नहीं रोकते हैं बसें
सुल्तानपुर पट्टी। क्षेत्र के बुजुर्गाें ने बताया सरकार ने सीनियर सिटीजन के तहत उत्तराखंड रोडवेज बसों में 60 साल से ऊपर को फ्री यात्रा का प्रावधान किया है। बताया रोडवेज बस चालक उनको देखकर बस नहीं रोकते हैं। वह इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत कर चुके हैं। कुछ तो बस वाले बैठा लेते हैं और कुछ नहीं बैठते हैं। ऐसे में अपने गंतव्य तक पहुंचने में कभी-कभी दो से तीन घंटे लेट हो जाते हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों का दर्द
- कहीं जाने के लिए छोई पर रोडवेज का इंतजार करते हैं, तो चालक बुजुर्ग समझ कर बस नहीं रोकते हैं। यदि किसी बस में बैठ जाते हैं। तो उत्तर प्रदेश की बस बताकर बस से उतार देते हैं या उनसे किराया ले लेते हैं। - रामकिशोरी, क्षेत्रवासी।
- मेरी आंखें खराब होने के कारण इलाज के लिए आज हल्द्वानी 10 बजे अस्पताल पहुंचना था, लेकिन सुबह 8 बजे से बस का इंतजार करते दो घंटे तक कोई बस नहीं आई। - कविता, क्षेत्रवासी।
- किसी काम से रुद्रपुर जाना था, लेकिन रोडवेज बस इंतजार करते-करते लेट हो गया। दो घंटे में कोई बस नहीं आई। घर से लगभग पांच किमी दूर छोई पर बस के इंतजार में हैं। - गिरधारी सिंह मौर्य, क्षेत्रवासी।
- नगर में रोडवेज स्टेशन होना चाहिए। नगर में बस नहीं आने से बाजपुर या काशीपुर जाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों को रोडवेज की सुविधा मिलने चाहिए। क्योंकि बस यहां नहीं आने से समय व धन दोनों की बर्बादी हो रही है। - हाफिज अहमद, क्षेत्रवासी।
- रोडवेज बसों के संचालन में कोसी नदी पुल मरम्मत के कारण प्रभावित हुआ था। अब धीरे-धीरे व्यवस्था में सुधार लाया जा रहा है। बस चालकों को निर्देशित किया गया है वह सुल्तानपुर पट्टी होकर आए। - देशराज आंबेडकर, एआरएम, रोडवेज डिपो काशीपुर।