फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Less Power Supply in Us Nagar

Udham Singh Nagar News: गर्मी शुरु होते की बिजली कटौती हुई शुरू

Thu, 13 Apr 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Less Power Supply in Us Nagar
रुद्रपुर। गर्मी की शुरुआत होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती होनी शुरू हो गई है। ऊर्जा निगम की ओर से दो घंटे तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ते ही कटौती में इजाफा होना है।
विज्ञापन

तराई में अघोषित बिजली कटौती की समस्या शुरू होने लगी है। जिले की आबादी बढ़ने के साथ ही बिजली के कनेक्शन की संख्या भी बढ़ गई है। बढ़ते कनेक्शन के अनुरूप आपूर्ति कम होने और गर्मी में खपत अधिक होने से बिजली कटौती भी बढ़ेगी। मार्च में ऊर्जा निगम के पास 220 मिलियन युनिट बिजली की खपत थी। जिले में साढ़े तीन लाख कनेक्शन हैं। गर्मी में घरों में पंखे, कूलर और एसी का प्रयोग होने से खपत में काफी इजाफा हो जाता है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि गर्मियों में बिजली की खपत अधिक रहती है। 20 अप्रैल के बाद से बिजली की अधिक जरूरत पढ़ सकती है। वर्तमान में ऊर्जा निगम के पास पर्याप्त बिजली है। अभी फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम दो घंटे की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed