{"_id":"6ab81527509087bbd3068c85","slug":"nine-women-from-kundeshwari-set-up-a-paper-business-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-149366-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कुंडेश्वरी की नौ महिलाओं ने खड़ा किया पेपर बिजनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कुंडेश्वरी की नौ महिलाओं ने खड़ा किया पेपर बिजनेस
Sun, 27 Sep 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के गांव रामनगर की नौ महिलाओं के हौसले ने एक छोटी सी मशीन को स्वावलंबन की बड़ी कहानी में बदल दिया है। रानी लक्ष्मीबाई संकुल संगठन से जुड़ी नौ महिलाओं ने पेपर बिजनेस में हाथ आजमाया। महज तीन महीने में ही उनकी मेहनत रंग लाने लगी है। समूह को सरकारी कार्यालयों से भी ऑर्डर मिलने लगे हैं।
संकुल की अध्यक्ष रेखा बोहरा, सचिव सुमन, उपाध्यक्ष पूनम, उप सचिव रानी के साथ देवकी, प्रीति, मीनू, प्रेमलता, प्रिया और उषा ने मिलकर प्रिंटिंग पेपर कटिंग का काम शुरू किया है। ब्लॉक की ओर से मिले प्रशिक्षण के बाद महिलाओं ने पेपर काटने की मशीन लगाई।
पेपर मिल से रोल मंगाकर उसे ए-4, ए-3, ए-5 जैसे अलग-अलग साइज में काटा जाता है और फिर बंडल बनाकर बिक्री के लिए तैयार किया जाता है। रेखा बताती हैं कि पहले ऑर्डर के लिए भटकना पड़ता था। अब काशीपुर, जसपुर, खटीमा, सितारगंज ब्लॉक, विकास भवन और बैंकों से खुद ऑर्डर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पूरा हिसाब-किताब पारदर्शी है। कारोबार से होने वाली आय सभी महिलाओं में बराबर बांटी जाती है।