फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Less Load Factor in Roadways Depot Kashipur

50 से कम लोड फैक्टर देने वाले नौ परिचालकों के रूट बदले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Less Load Factor in Roadways Depot Kashipur
काशीपुर। लंबे रुटों पर रोडवेज बसों में मानक से कम यात्री बैठाने (लोड फैक्टर) आने से परिवहन निगम को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। आधी क्षमता से कम लोड फैक्टर देने वाले काशीपुर डिपो के नौ परिचालकों को हटाकर लोकल रूट पर लगाया गया है।
विज्ञापन

काशीपुर डिपो की हरिद्वार, देहरादून, आगरा, रामनगर से दिल्ली जाने वाली नौ बसों में सितंबर में यात्रियों की संख्या काफी कम रही है। इनमें से काशीपुर-बाजपुर-हरिद्वार चलने वाली बस का लोड फैक्टर मात्र 35 फीसदी रहा जबकि सात बसों का लोड फैक्टर 43 से 47 के बीच रहा। काशीपुर से हरिद्वार, आगरा जाने वाली बस ही बमुश्किल 50 फीसद लोड फैक्टर का आंकड़ा छू पाई हैं। 65 फीसदी से कम लोड फैक्टर आने से परिवहन निगम को प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार हो रहे घाटे से निगम के अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कर्मचारियों के वेतन के भी लाले पड़ जाएंगे। डिपो के एसएसआई हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि कम लोड फैक्टर देने पर लंबे रूट की बसों के परिचालकों अतहर उस्मानी, भगत सिंह, ब्रजपाल सैनी, राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार प्रथम, अनिल कुमार तृतीय, मो. उमर, वचन सिंह को उनके रूटों से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितवाल ने कहा कि समय संचालन और समयपाल को इन सभी परिचालकों को लोकल रूटों पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। लगातार कम लोड फैक्टर देने वाले परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डिपो प्रभारी नितवाल ने बताया कि इस माह बरेली रूट पर चलने वाली बस का लोड फैक्टर सर्वाधिक 95 फीसद तक आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed